राधा-कृष्ण की फूलों की होली ने बांधा समां, मयूर नृत्य और कृष्ण लीला से भक्तिमय हुआ चिनहट

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति ने मनाया 19वां जन्मोत्सव, भजन संध्या में देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु
लखनऊ। चिनहट में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के रंग में श्रद्धालु देर रात तक सराबोर रहे। महात्मा गांधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से 19वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। भजन संध्या, कृष्ण लीला, मयूर नृत्य, फूलों की झांकी और राधा-कृष्ण की फूलों की होली ने कार्यक्रम में ऐसा भक्तिमय वातावरण बनाया कि श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वामी अड़गड़ानंद महाराज द्वारा रचित श्रीमद्भगवद्गीता के हिंदी रूपांतरण ‘यथार्थ गीता’ की प्रतियां भी लोगों को भेंट की गईं। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत समिति के अध्यक्ष डीएन यादव और उनकी भजन मंडली ने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज की आरती से की।

इसके बाद डीएन यादव ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिरस से भर दिया। “अनमोल रत्नवा देलही, सद्गुरु ज्ञानवा दुनिया पूजा करे...” भजन पर श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद “घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो” की प्रस्तुति ने भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन संध्या में कलाकारों ने एक के बाद एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया।
कृष्ण लीला और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र
जन्मोत्सव में मथुरा और बरेली से आए मास्टर शिवम राज एंड इंटरनेशनल झांकी ग्रुप के कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने गणेश वंदना, हनुमान जी, कृष्ण लीला, माखन चोरी लीला और फूलों की होली की मनोहारी झांकियां प्रस्तुत कीं।

राधा-कृष्ण की फूलों की होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। जैसे ही राधा-कृष्ण के स्वरूप में कलाकारों ने फूलों की होली प्रस्तुत की, पूरा परिसर भक्ति और उल्लास से भर उठा। श्रद्धालु भी इस मनोहारी दृश्य में भाव-विभोर होकर झूमने लगे। मयूर नृत्य और फूलों की झांकी ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा यह आयोजन देर रात तक चलता रहा।

कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य रहे मौजूद
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी संतोष सिंह, बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, त्रियम्बक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा और क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व पार्षद स्नेहलता राय, चिनहट आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद अरुण राय, महामंत्री मनोज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष चिनहट कमल पांडेय, पार्षद रामकुमार वर्मा, विजय शर्मा, नरेंद्र श्रीवास्तव, सुबोध, नवीन राय, कौशल वर्मा, अनिल सोनी, मनीष शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

संपूर्ण समाधान दिवस में 145 फरियादियों ने लगाई गुहार, 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

पीएम मोदी और सीएम योगी के मार्गदर्शन में स्वच्छता के क्षेत्र में यूपी ने रचा नया अध्याय: एके शर्मा

‘वोट बैंक नहीं, विकास की पहली इकाई हैं गांव’, ग्राम स्वराज पर सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, परिवारवाद पर साधा निशाना

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन
टॉप रीड्स

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).