दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक

बलिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा की अनुमति से नगर पंचायत नगरा निवासी युवा भाजपा कार्यकर्ता दीपू पाठक को बेल्थरारोड विधानसभा के आईटी विभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण का सम्मान बताते हुए पार्टी नेतृत्व के फैसले का स्वागत किया है।
दीपू पाठक की नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्तमान समय में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म राजनीतिक गतिविधियों, जनसंपर्क तथा पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। ऐसे में आईटी विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की डिजिटल गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा है।
उनके मनोनयन पर जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, डॉ. मिलन राम, प्रो. समरजीत सिंह, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष उमाशंकर सैनी, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह, संतोष पांडेय, कृष्ण कुमार कुशवाहा, रामभरत राम, राजू सोनी, अमरेंद्र सोनी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि दीपू पाठक अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और कुशलता से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को डिजिटल माध्यमों पर और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वहीं, अपने मनोनयन पर दीपू पाठक ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। आईटी विभाग के माध्यम से पार्टी की नीतियों, विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का संकल्प भी जताया।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

ददरी मेले में गोविंदा के अंदाज का लगेगा तड़का, 14 दिसंबर को बॉलीवुड सितारे के मंच पर आने की तैयारी

त्योहारों पर बलिया पुलिस अलर्ट, अवैध पटाखा कारोबारियों पर होगी सख्त कार्रवाई; दुकानदारों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

ददरी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम सख्त, बिहार बॉर्डर पर लगेंगी होर्डिंग; 23-24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान

बाढ़ और कटान की गंभीर समस्या को लेकर बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने डीएम से की मुलाकात
टॉप रीड्स

यूपी में बदलाव की पटकथा लिख रही जनता', अजय राय की हुंकार- 2027 में डंके की चोट पर जीतेगी कांग्रेस

अयोध्या की राह में तारीख पर सियासत, BJP बोली- 12 नहीं, 6 दिसंबर को याद आई तो आइए!

यूपी की 209 सीटों पर BJP ने खोले पत्ते! योगी की सहमति वाली सूची दिल्ली पहुंची, कई विधायकों की धड़कनें तेज

'नौ सौ चूहे खाकर मंदिर जाने की तैयारी में अखिलेश', ओपी राजभर ने सपा पर साधा निशाना

शिक्षा जगत में डॉ. पीयूष द्विवेदी ने बढ़ाया बलिया का गौरव, गांव में हुआ सम्मान

अयोध्या में अखिलेश के दौरे से पहले संतों का ‘दरबार’ सख्त! राजकुमार दास की आंखें हुईं नम, कमलनयन दास बोले- छलावे को पहचानना होगा

अखिलेश के लिए सियासी चुनौती या BJP की सोशल इंजीनियरिंग? अरविंद चौधरी-अनिल यादव की भगवा एंट्री



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).