बलिया-लखनऊ में सजेगा हुनर का मंच, तरंग 2026 में प्रतिभाग करेंगी बलिया की 10 बालिकाएं

नृत्य, संगीत और कला में बलिया की बेटियां करेंगी प्रदेश का नाम रोशन
बलिया। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय बालिका गृह, बलिया की 10 बालिकाओं की टीम राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘तरंग 2026’ में प्रतिभाग करने के लिए लखनऊ रवाना हुई। आगामी 30 तारीख को लखनऊ में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जनपदों से बच्चे प्रतिभाग करेंगे। इस मंच पर बच्चों को अपनी प्रतिभा, लगन, मेहनत और रचनात्मक सोच प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने 10 बालिकाओं की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनपद बलिया की ये 10 बालिकाएं नृत्य, संगीत, कला एवं आर्ट के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन राज्य स्तर पर करेंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी बालिकाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें अपनी कला एवं हुनर को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम के साथ ही बालिकाओं को लखनऊ के प्रसिद्ध एवं महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा, जिससे उन्हें नई जानकारियां और अनुभव प्राप्त होंगे।
बालिकाओं की इस टीम के साथ राजकीय बालिका गृह की अध्यक्ष अमीता रानी जैन, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुश्री अंजलि, मनसा, सपना सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी रवाना हुए हैं। टीम के साथ गए अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के साथ मौजूद रहेंगे तथा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उन्हें सुरक्षित वापस बलिया लेकर आएंगे। तरंग 2026 में बलिया की इन 10 बेटियों की भागीदारी न केवल उनकी प्रतिभा को नई पहचान दिलाने का अवसर है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और रचनात्मक विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

533 विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प

कोर्ट के वारंट के बाद झुकना पड़ा जीयनपुर कोतवाल को, तीन घंटे न्यायिक हिरासत में रहे संजय सिंह; 25 हजार के मुचलके पर मिली जमानत

बलिया के 32 युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा, CM योगी के हाथों कल मिलेगा नियुक्ति पत्र; DM ने बस को दिखाई हरी झंडी

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर बलिया में प्रशासन अलर्ट, श्रीरामपुर घाट पहुंचे DM-DIG और SP; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
टॉप रीड्स

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

'जीरो सीट दोगे तो नतीजा भी जीरो होगा!' इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाई आंख, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर संग्राम

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).