लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने एक नई योजना तैयार की है। निशातगंज गोमती पुल के पास ग्रीन कॉरिडोर पर करीब 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाने की तैयारी की जा रही है। इस परियोजना पर लगभग 81 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
एलडीए की ओर से कराए गए तकनीकी अध्ययन में फ्लाईओवर निर्माण को व्यवहारिक पाया गया है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने इस संबंध में अपनी तकनीकी रिपोर्ट सौंप दी है। अब एलडीए परियोजना के लिए शासन से बजट की मांग करने की तैयारी कर रहा है। बजट और आवश्यक स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
निशातगंज चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव होगा कम
निशातगंज चौराहा राजधानी के व्यस्ततम यातायात मार्गों में शामिल है। यहां गोमती नदी के किनारे ग्रीन कॉरिडोर और निशातगंज मार्ग का ट्रैफिक एक-दूसरे को क्रॉस करता है। दोनों तरफ से वाहनों का लगातार दबाव रहने के कारण सुबह और शाम के समय लंबा जाम लग जाता है।
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल भी लगाए गए थे, लेकिन इसके बावजूद जाम की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी। कई बार वाहनों की लंबी कतारों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
फ्लाईओवर से ग्रीन कॉरिडोर का यातायात सीधे गुजरेगा
प्रस्तावित 450 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण के बाद ग्रीन कॉरिडोर से गुजरने वाले वाहनों को चौराहे पर रुकने या दूसरे मार्ग के वाहनों से टकराने की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्रीन कॉरिडोर का ट्रैफिक सीधे फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर सकेगा, जबकि नीचे निशातगंज मार्ग का यातायात सुचारु रूप से संचालित किया जा सकेगा।
इससे चौराहे पर वाहनों का दबाव कम होने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में आवागमन आसान होने की उम्मीद है।
81 करोड़ रुपये की परियोजना, शासन से मांगा जाएगा बजट
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक, निशातगंज गोमती पुल के पास फ्लाईओवर निर्माण की तकनीकी स्टडी रिपोर्ट मिल चुकी है। करीब 450 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर पर लगभग 81 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। परियोजना के लिए जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजकर बजट मांगा जाएगा।
पुराने लखनऊ में पक्का पुल के पास भी फ्लाईओवर की तैयारी
ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत पुराने लखनऊ में पक्का पुल के पास भी एक अन्य फ्लाईओवर बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए भी तकनीकी अध्ययन कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।
फिलहाल एलडीए का मुख्य जोर निशातगंज फ्लाईओवर परियोजना के लिए बजट और शासन की मंजूरी हासिल करने पर है। इन योजनाओं के पूरा होने से राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बस में मां के अपमान ने बदली जिंदगी की दिशा, कंडक्टर की बेटी शालिनी अग्निहोत्री बनीं IPS; पहले प्रयास में हासिल की 285वीं रैंक

अब गांवों में बनेंगे चारा बैंक, पशु आश्रय और दूध संग्रह केंद्र, केंद्र ने जारी की नई एडवाइजरी

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

दीपोत्सव का हर दीप कुम्हार के श्रम और किसान की उपज को दे रहा नई रोशनी: योगी
टॉप रीड्स

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक

SIR पर कांग्रेस के भीतर ही उठे सवाल! सैम पित्रोदा बोले- युवाओं को नहीं जोड़ पाया आंदोलन, नौकरी और पढ़ाई है Gen-Z की पहली चिंता

अयोध्या में अखिलेश के दौरे से पहले संतों का ‘दरबार’ सख्त! राजकुमार दास की आंखें हुईं नम, कमलनयन दास बोले- छलावे को पहचानना होगा

‘भैंस’ वाले तंज पर अखिलेश का पलटवार, योगी को शिव-राम-कृष्ण की याद दिलाई; बोले- भगवानों के भी सगे नहीं हैं!

यूपी में बदलाव की पटकथा लिख रही जनता', अजय राय की हुंकार- 2027 में डंके की चोट पर जीतेगी कांग्रेस

अयोध्या की राह में तारीख पर सियासत, BJP बोली- 12 नहीं, 6 दिसंबर को याद आई तो आइए!

'नौ सौ चूहे खाकर मंदिर जाने की तैयारी में अखिलेश', ओपी राजभर ने सपा पर साधा निशाना




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).