करीब दो दर्जन मुकदमों में वांछित सहारा इंडिया के डायरेक्टर संजय अरोड़ा का हार्ट अटैक से निधन

लखनऊ। देशभर में धोखाधड़ी और फ्रॉड समेत कई गंभीर धाराओं में दर्ज दो दर्जन मुकदमों में वांछित सहारा इंडिया ग्रुप के डायरेक्टर संजय अरोड़ा का रविवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। सहारा ग्रुप में अपनी कार्यशैली और विवादों के चलते अरोड़ा लंबे समय तक चर्चा में रहे। वह आलमबाग के श्रृंगारनगर बहादुरखेड़ा स्थित अपने आवास पर थे। रात करीब 2 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हार्ट अटैक आने के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वह लंबे समय से शुगर, बीपी समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उनका अंमित संस्कार बैकुंठ धाम, नहारिया, आलमबाग, गोपाल पूरी, लखनऊ में शाम 5 बजे होगा।

संजय अरोड़ा पर सहारा ग्रुप के कर्मचारियों के शोषण के भी कई बार गंभीर आरोप लगे। कर्मचारियों की ओर से उनके खिलाफ शिकायतें और आरोप लगाए जाने के बावजूद वह लगातार पदोन्नति पाते रहे। सहारा ग्रुप के चेयरमैन के करीबी माने जाने के कारण उनकी पदोन्नतियां भी कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती थीं।
अरोड़ा से जुड़ा सबसे चर्चित मामला मध्यप्रदेश पुलिस की कार्रवाई से जुड़ा रहा। एक फ्रॉड के मामले में मध्यप्रदेश पुलिस सहारा ग्रुप के डायरेक्टर संजय अरोड़ा, करुणेश अवस्थी समेत अन्य अधिकारियों की तलाश में बार-बार छापा मारकर तलाश कर रही थी।
इसी दौरान दिल्ली में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें शामिल होने के लिए अरोड़ा और करुणेश अवस्थी एक साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। दोनों अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन इसी दौरान संजय अरोड़ा ने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए दिल्ली जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया और वापस घर लौट आए। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर मध्यप्रदेश पुलिस को सूचना दी कि एयर इंडिया की सुबह की फ्लाइट से सहारा ग्रुप के डायरेक्टर करुणेश दिल्ली जा रहे हैं।
बताया जाता है कि इसी सूचना के आधार पर मध्यप्रदेश पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरते ही करुणेश अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया। अवस्थी को करीब चार साल तक जेल में रहना पड़ा। इसके बाद जबलपुर हाईकोर्ट से उन्हें बमुश्किल जमानत मिल सकी।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

भारत की आर्थिक मजबूती घरेलू क्षमता, विविधीकरण और खुलेपन में निहित है : डॉ. पीके मिश्रा

नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में खाद्य प्रसंस्करण यूपी के उद्यमियों ने जापान, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप सहित 6 विदेशी कंपनियों से किया समझौता

यूपी के उत्पादों की गुणवत्ता, मजबूत सप्लाई चेन और उद्यमियों की विश्वसनीयता पर दुनिया को भरोसा : मुख्यमंत्री योगी

कैरेटलेन ने ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च की नई ई-कॉमर्स वेबसाइट, वैश्विक विस्तार को मिली नई रफ्तार
टॉप रीड्स

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).