Sat, Nov 28
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ यूपी में पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधान ही प्रशासक के तौर पर काम करते रहेंगे। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद पंचायतीराज विभाग ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि ग्राम प्रधान अगले छह महीने या फिर पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने तक प्रशासक बने रहेंगे।★ लखनऊ। डॉ. आनंद कुमार सिंह बने यूपी हिंदी संस्थान के अध्यक्ष। कार्यकारी पूर्णकालीन अध्यक्ष नियुक्त किए गए डॉ. सिंह। प्रदेश सरकार ने जारी किया नियुक्ति का आदेश। गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं डॉ. आनंद कुमार सिंह। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की मिली जिम्मेदारी।★ महाराष्ट्र-सुप्रिया सुले कल होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होगी।★ लखनऊ जोन के नए एडीजी (ADG)1999 बैच के आईपीएस अधिकारी रमित शर्मा बनाए गए।★ डिप्टी सीएम केशव मौर्य के मेरठ दौरे पर हंगामा HC बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन। सर्किट हाउस के बाहर अधिवक्ताओं ने डाला डेरा कई सालों से हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे वकील केशव मौर्य से मुलाकात को लेकर अधिवक्ताओं में उम्मीद।★ इटावा में कानूनगो रामगोपाल 30 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किये गये है। रामगोपाल ने एक किसान से उसके खेत की पैमाइश के बदले 50 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी। किसान ने 30 हजार में डील सेट की और रिश्वत डिलीवरी के वक्त एंटी विजिलेंस की टीम भी ले आया।★ दिल्ली: ₹54,000 करोड़ से लगेंगे 6 नए यूरिया प्लांट उर्वरक विभाग के सचिव रजत कुमार मिश्रा ने NIPU-2026 को अहम फैसला बताया। छह नए प्लांट बनने से देश की यूरिया उत्पादन क्षमता 3 करोड़ से बढ़कर 4 करोड़ टन सालाना होगी। इससे देश में 1 करोड़ टन अतिरिक्त यूरिया उत्पादन क्षमता जुड़ेगी। हर प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 12.7 लाख टन होगी और इनमें आधुनिक, ऊर्जा-कुशल तकनीक इस्तेमाल होगी।★ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की समीक्षा बैठक आयोजित, निर्वाचन कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। 28 एवं 29 नवम्बर को विशेष अभियान चलाकर बूथवार मतदाता पंजीकरण एवं बीएलओ के कार्यों की निगरानी के निर्देश। विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविर लगाकर पात्र छात्र-छात्राओं का मतदाता पंजीकरण कराने पर दिया जोर।★ Nvidia की 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल। रिलायंस, एयरटेल, HDFC बैंक जैसी भारत की दस बड़ी कंपनियों का जितना मार्केट कैप है लगभग उतना Nvidia ने एक दिन में जोड़ लिया। Nvidia के शेयरों की क़ीमत में कल 31% का उछाल आया है, जेनसन हुआंग फिर से CEO बनने से बाज़ार खुश हुआ. Nvidia के शेयरों की क़ीमत यानी मार्केट कैप एक दिन में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ यूपी में पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधान ही प्रशासक के तौर पर काम करते रहेंगे। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद पंचायतीराज विभाग ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि ग्राम प्रधान अगले छह महीने या फिर पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने तक प्रशासक बने रहेंगे।★ लखनऊ। डॉ. आनंद कुमार सिंह बने यूपी हिंदी संस्थान के अध्यक्ष। कार्यकारी पूर्णकालीन अध्यक्ष नियुक्त किए गए डॉ. सिंह। प्रदेश सरकार ने जारी किया नियुक्ति का आदेश। गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं डॉ. आनंद कुमार सिंह। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की मिली जिम्मेदारी।★ महाराष्ट्र-सुप्रिया सुले कल होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होगी।★ लखनऊ जोन के नए एडीजी (ADG)1999 बैच के आईपीएस अधिकारी रमित शर्मा बनाए गए।★ डिप्टी सीएम केशव मौर्य के मेरठ दौरे पर हंगामा HC बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन। सर्किट हाउस के बाहर अधिवक्ताओं ने डाला डेरा कई सालों से हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे वकील केशव मौर्य से मुलाकात को लेकर अधिवक्ताओं में उम्मीद।★ इटावा में कानूनगो रामगोपाल 30 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किये गये है। रामगोपाल ने एक किसान से उसके खेत की पैमाइश के बदले 50 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी। किसान ने 30 हजार में डील सेट की और रिश्वत डिलीवरी के वक्त एंटी विजिलेंस की टीम भी ले आया।★ दिल्ली: ₹54,000 करोड़ से लगेंगे 6 नए यूरिया प्लांट उर्वरक विभाग के सचिव रजत कुमार मिश्रा ने NIPU-2026 को अहम फैसला बताया। छह नए प्लांट बनने से देश की यूरिया उत्पादन क्षमता 3 करोड़ से बढ़कर 4 करोड़ टन सालाना होगी। इससे देश में 1 करोड़ टन अतिरिक्त यूरिया उत्पादन क्षमता जुड़ेगी। हर प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 12.7 लाख टन होगी और इनमें आधुनिक, ऊर्जा-कुशल तकनीक इस्तेमाल होगी।★ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की समीक्षा बैठक आयोजित, निर्वाचन कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। 28 एवं 29 नवम्बर को विशेष अभियान चलाकर बूथवार मतदाता पंजीकरण एवं बीएलओ के कार्यों की निगरानी के निर्देश। विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविर लगाकर पात्र छात्र-छात्राओं का मतदाता पंजीकरण कराने पर दिया जोर।★ Nvidia की 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल। रिलायंस, एयरटेल, HDFC बैंक जैसी भारत की दस बड़ी कंपनियों का जितना मार्केट कैप है लगभग उतना Nvidia ने एक दिन में जोड़ लिया। Nvidia के शेयरों की क़ीमत में कल 31% का उछाल आया है, जेनसन हुआंग फिर से CEO बनने से बाज़ार खुश हुआ. Nvidia के शेयरों की क़ीमत यानी मार्केट कैप एक दिन में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।

एफटीए से भारतीय निर्यातकों को मिलेंगे नए अवसर, 70 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ी बाजार पहुंच

By News Desk·28 Nov 2026 03:20 PM (IST)
0
एफटीए से भारतीय निर्यातकों को मिलेंगे नए अवसर, 70 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ी बाजार पहुंच

जयपुर और देहरादून में वाणिज्य मंत्रालय ने आयोजित कीं कार्यशालाएं, एमएसएमई और उद्यमियों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने पर जोर

नई दिल्ली, 28 नवंबर। भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के जरिए भारतीय निर्यातकों और उद्यमियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए अवसर खुल रहे हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 27 नवंबर को जयपुर और देहरादून में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इनका उद्देश्य निर्यातकों, उद्यमियों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को एफटीए के लाभों की जानकारी देना और वैश्विक बाजारों तक उनकी पहुंच बढ़ाना था।

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, भारत की तरजीही बाजार पहुंच का दायरा बढ़कर लगभग 70 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है। अगले एक से डेढ़ वर्ष में इसके बढ़कर करीब 85 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। यह वैश्विक जीडीपी का लगभग 76 प्रतिशत होगा।

राजस्थान के निर्यात को 1.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य

जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने निर्यातकों, खासकर एमएसएमई इकाइयों से एफटीए के तहत मिलने वाली शुल्क रियायतों और बाजार पहुंच का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने रत्न एवं आभूषण, वस्त्र, हस्तशिल्प, फर्नीचर और खनिज जैसे क्षेत्रों में राजस्थान की क्षमता का उल्लेख किया।

राजस्थान का निर्यात वर्ष 2025-26 में 11.18 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। राज्य ने वर्ष 2029 तक 1.5 लाख करोड़ रुपये के निर्यात का लक्ष्य निर्धारित किया है।

कार्यक्रम में बताया गया कि भारत-संयुक्त अरब अमीरात समझौते के तहत साबुत जीरे पर सीमा शुल्क 5 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया है। वहीं, यूएई और ऑस्ट्रेलिया के साथ समझौतों के तहत आभूषणों पर 5 प्रतिशत शुल्क समाप्त किया गया है। ब्रिटेन के साथ समझौते में आभूषणों पर 2 से 4 प्रतिशत तक का शुल्क हटाया गया है। परिधानों और कालीनों पर भी शुल्क में राहत दी गई है।

निर्यात संवर्धन मिशन के तहत एमएसएमई को सहायता

कार्यशाला में निर्यात संवर्धन मिशन के तहत निर्यात ऋण, अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों, परीक्षण एवं प्रमाणन, विदेशों में भंडारण और लॉजिस्टिक्स के लिए उपलब्ध सहायता की जानकारी दी गई। मिशन के लिए वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक 25,060 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

निर्यातकों को ट्रेड कनेक्ट पोर्टल का उपयोग करने और डीजीएफटी कार्यालयों तथा विदेशों में भारतीय दूतावासों से संपर्क बनाए रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

उत्तराखंड का निर्यात बढ़कर 13,802 करोड़ रुपये पहुंचा

देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में उत्तराखंड के एमएसएमई, उद्यमियों और निर्यातकों को एफटीए के माध्यम से उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि उत्तराखंड का निर्यात वर्ष 2017-18 के 10,836 करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 13,802 करोड़ रुपये हो गया है।

राज्य के निर्यात में औषधि, इंजीनियरिंग सामान, खाद्य प्रसंस्करण, जैविक एवं हर्बल उत्पादों और हस्तशिल्प क्षेत्रों का प्रमुख योगदान है। कार्यशाला में पर्वतीय जिलों में औद्योगिक विकास, लॉजिस्टिक्स सुविधाओं और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।

कई देशों के साथ व्यापार समझौतों से बढ़ेगी पहुंच

कार्यशाला में भारत के विभिन्न देशों के साथ हुए व्यापार समझौतों की जानकारी भी साझा की गई। ब्रिटेन के साथ एफटीए 15 जुलाई 2026 से लागू हुआ, जबकि ओमान के साथ समझौता 1 जून 2026 से प्रभावी हुआ। यूरोपीय संघ के साथ समझौते के 2027 की शुरुआत में लागू होने की उम्मीद है।

मंत्रालय के अनुसार, कनाडा, चिली, पेरू, इजराइल, मैक्सिको और अन्य साझेदारों के साथ भी व्यापार समझौतों को लेकर बातचीत जारी है। इन पहलों का उद्देश्य भारतीय किसानों, उद्यमियों, एमएसएमई, महिला उद्यमियों और युवाओं को वैश्विक व्यापार के अवसरों से जोड़ना है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

27 Nov 2026

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

26 Nov 2026

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

27 Nov 2026

'जीरो सीट दोगे तो नतीजा भी जीरो होगा!' इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाई आंख, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर संग्राम

27 Nov 2026

केजरीवाल के 'शीशमहल' के दरवाजे खुले तो सामने आई शाही सुविधाएं, 88 लाख के झूमर से 1.5 करोड़ की रसोई तक का हिसाब!

26 Nov 2026

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

26 Nov 2026

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

27 Nov 2026

अखिलेश ने सजाया 2027 का सपना, राजभर ने खोल दी सपा के पुराने शासन की फाइल!

25 Nov 2026

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं