Thu, Oct 1
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ सुलतानपुर कोर्ट में राहुल गांधी मामले की सुनवाई आज। 2018 के मानहानि केस में आज होगी सुनवाई। MP-MLA कोर्ट में आज राहुल गांधी की पेशी।★ जुबिन नौटियाल के पिता ने बीजेपी छोड़ी, कहा, कुछ समय से आहत था। वे पिछले कुछ समय से पार्टी में रहकर आहत थे, रामशरण देहरादून जिले के विकासनगर विधानसभा में भाजपा के बड़े चेहरों में से एक हैं। रामशरण जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, यह भी अटकलें हैं कि वे कांग्रेस में जा सकते हैं, रामशरण 2022 विधानसभा चुनाव में चकराता से भाजपा के प्रत्याशी थे।★ Small Savings: PPF, NSC, SCSS, सुकन्या समृद्धि समेत छोटी बचत योजनाओं की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की ब्याज दरों की समीक्षा होगी।★ NPS: नए सब्सक्राइबर के लिए PoP के जरिए रजिस्ट्रेशन पर ₹200 का एकमुश्त ऑनबोर्डिंग चार्ज लागू होगा।★ NRI से प्रॉपर्टी खरीद: ऐसे मामलों में TDS के लिए अलग TAN की जरूरत नहीं होगी, PAN के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।★ UPI: 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर नया MDR ढांचा लागू होगा। यह मर्चेंट पर लागू होगा; सामान्य UPI ग्राहक से अलग शुल्क नहीं लिया जाएगा।★ ITR: टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर और ऑडिट वाले ITR की तारीख 21 नवंबर 2026 होगी।★ LPG सब्सिडी: सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए आधार-बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा।★ SBI ATM: सैलरी पैकेज खाताधारकों को दूसरे बैंकों के ATM पर अब महीने में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलेंगे, पहले 10 थे।★ गाजियाबाद थाना इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा एक स्नैचर मुनासिर पुलिस मुढभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटर साईकिल व 01 अवैध तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 01 पीली धातु का टुकड़ा बरामद ।★ सुलतानपुर कोर्ट में राहुल गांधी मामले की सुनवाई आज। 2018 के मानहानि केस में आज होगी सुनवाई। MP-MLA कोर्ट में आज राहुल गांधी की पेशी।★ जुबिन नौटियाल के पिता ने बीजेपी छोड़ी, कहा, कुछ समय से आहत था। वे पिछले कुछ समय से पार्टी में रहकर आहत थे, रामशरण देहरादून जिले के विकासनगर विधानसभा में भाजपा के बड़े चेहरों में से एक हैं। रामशरण जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, यह भी अटकलें हैं कि वे कांग्रेस में जा सकते हैं, रामशरण 2022 विधानसभा चुनाव में चकराता से भाजपा के प्रत्याशी थे।★ Small Savings: PPF, NSC, SCSS, सुकन्या समृद्धि समेत छोटी बचत योजनाओं की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की ब्याज दरों की समीक्षा होगी।★ NPS: नए सब्सक्राइबर के लिए PoP के जरिए रजिस्ट्रेशन पर ₹200 का एकमुश्त ऑनबोर्डिंग चार्ज लागू होगा।★ NRI से प्रॉपर्टी खरीद: ऐसे मामलों में TDS के लिए अलग TAN की जरूरत नहीं होगी, PAN के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।★ UPI: 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर नया MDR ढांचा लागू होगा। यह मर्चेंट पर लागू होगा; सामान्य UPI ग्राहक से अलग शुल्क नहीं लिया जाएगा।★ ITR: टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर और ऑडिट वाले ITR की तारीख 21 नवंबर 2026 होगी।★ LPG सब्सिडी: सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए आधार-बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा।★ SBI ATM: सैलरी पैकेज खाताधारकों को दूसरे बैंकों के ATM पर अब महीने में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलेंगे, पहले 10 थे।★ गाजियाबाद थाना इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा एक स्नैचर मुनासिर पुलिस मुढभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटर साईकिल व 01 अवैध तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 01 पीली धातु का टुकड़ा बरामद ।

भारतीय ज्ञान परंपरा स्वामी विवेकानंद और डॉ मोहन भागवत की समदृष्टि

Published By News DeskAuthor: सर्वेश कुमार सिंह (वरिष्ठ पत्रकार राज्य मुख्यालय लखनऊ) ·11 Sept 2026 11:22 AM (IST)
0
भारतीय ज्ञान परंपरा स्वामी विवेकानंद और डॉ मोहन भागवत की समदृष्टि

आज 11 सितम्बर है, शिकागो में स्वामी विवेकानन्द द्वारा विश्व धर्म सम्मेलन में 1893 को दिये गए ऐतिहासिक भाषण की 133 वीं जयंती। यह भाषण आज भी केवल शिकागो नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व पटल पर भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रतीक स्वर के रूप मे गूंज रहा है। इस भाषण ने विश्व को यह बताया था कि भारत की मूल सोच क्या है, भारत में बन्धुत्व और अपनेपन के तत्व क्या हैं और उनका भारतीय ज्ञान परंपरा में स्रोत क्या है। इस भाषण के ठीक 133 साल बाद एक और संत प्रकृति के भारतीय चिंतक, हिन्दू समाज को सर्वस्व अर्पित कर चुके डा मोहन भागवत ने उक्त पंक्तियों को न्यूयार्क में 29 अगस्त 2026 को दोहराया है।

डा भागवत ने भारत के एकत्व (Oneness) दर्शन को 6000 अमेरिकी नागरिकों के सम्मुख प्रस्तुत किया। दोनों के भाषणों में तीन समानताएं हैं, दोनों अमेरिका की धरती पर हुए, दोनों में श्रोताओं की संख्या लगभग समान थी। शिकागो धर्म सम्मेलन में 7000 लोग उपस्थित थे, जबकि न्यूयार्क के सम्मेलन में उपस्थिति 6000 थी। तीसरी समानता यह है कि स्वामी जी के सम्मुख विश्व के सभी धर्मों के प्रमुख वक्ता, दार्शनिक उपस्थित थे, डा मोहन भागवत के सम्मुख विश्व के 30 देशों के 180 धार्मिक नेता उपस्थित थे। संदेश समान-किसी से भेदभाव नहीं, सभी में अपनत्व का दर्शन।

स्वामी जी जिस समय अमेरिका गए थे। उस दौर में भारतीय दर्शन और चिंतन के प्रति विश्व स्तर पर उतनी जागरूकता नहीं थी जितनी आज है। वह युग संचार क्रांति का भी नहीं था। लेकिन, स्वामी जी ने उस समय वह संदेश दे दिया, जिसमें भारत का मूल तत्व समाया हुआ है। स्वामी जी ने अपने भाषण की शुरुआत में ही कहा- मैं आपको भारत की प्रचीन संत परंपरा की ओर से धन्यवाद देता हूं। मैं आपको सभी धर्मों की जननी (सनातन धर्म) की ओर से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे एक ऐसे धर्म से होने पर गर्व है जिसने दुनिया को सहिष्णुता (Tolerance) और सार्वभौमिक स्वीकार्यता (Universal Acceptance) दोनों का पाठ पढाया है। हम केवल सार्वभौमिक सहनशीलता में ही विश्वास नहीं करते, बल्कि हम दुनिया के सभी धर्मों को सत्य के रूप में स्वीकार करते हैं। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा और ईश्वर की प्राप्ति के मार्ग के लिए वैविध्य में एकत्व का दर्शन प्रस्तुत किया। गीता का श्लोक और श्रुति के ज्ञान का उल्लेख किया।

एकत्व यानि के वननैस का यहीं संदेश लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत न्यूयार्क पहुंचे। उनके भाषण में वही तत्व समाहित हैं जोकि स्वामी विवेकानन्द के भाषण में हैं। न्यूयार्क के मैडिसन स्क्ववायर गार्डन में 29 अगस्त 2026 को अमेरिकन हिन्दूज फार एंगेजमेंट एंड डायलाग (एहेड फोरम) द्वारा आयोजित यूनिवर्सल वननैस सेलिब्रेशन में डा. मोहन भागवत ने जब संबोधन किया तो लगा एक बार फिर स्वामी विवेकानन्द का प्रकटीकरण हुआ है। उन्होंने उन्हीं शब्दों को दोहराया और वही भाव व्यक्त किया जो स्वामी जी ने 133 साल पहले किया था। डा मोहन भागवत ने कहा कि एक शब्द की प्रायः चर्चा होती है बहुलवाद (Pluralism) वहीं जब हम भारत की बात करते हैं तो एक दूसरा शब्द या वाक्यांश सामने आता है – यूनिटी इन डायवर्सिटी (विविधता में एकता) । उन्होंने कहा कि भारत के लिए एकता और विविधता, दोनों उसके डीएनए में हैं।

भारतीय दृष्टि की चर्चा करते हुए डा भागवत ने कहा कि हर राष्ट्र की एक नियति होती है, जिसे उसे पूरा करना होता है। भारत को जो नियति मिली है, वह है विविधता में एकता के सत्य को साकार करना और समय समय पर पूरी दुनिया को भी इस एकत्व का बोध कराना। उन्होंने आगे कहा कि हम एक हैं और विविधता के कारण हमारी वह एकता और भी सुसज्जित होती है। इसलिए विविधता का उत्सव मनाया जाना चाहिए, उसका सम्मान किया जाना चाहिए और उसे स्वीकार किया जाना चाहिए। डा भागवत ने कहा कि वह सिद्धांत जो सबको जोडता है, सबको आत्मसात करता है, किसी प्रकार का विभाजन उत्पन्न नहीं करता , सभी के बीच संतुलन बनाये रखता है और मध्यमार्ग दिखाता है, वही धर्म है।

आज स्वामी विवेकानन्द के शिकागो भाषण की जयंती अवसर पर जहां हमें उस भाषण को पढ़ने, चिंतन और मनने करके आत्मसात करने की आवश्यकता है, वहीं डा मोहन भागवत के न्यूयार्क भाषण को भी पूरा पढने, चिंतन और मनन करने के बाद हिन्दुत्व की मूल भावना और सर्वग्राह्यता के संदेश को समझना आवश्यक है। कुछ लोग डा मोहन भागवत के न्यूयार्क भाषण को पढे बगैर, उसके मूल तत्व को समझे बगैर चर्चा, परिचर्चा और विमर्श कर रहे हैं। उन्हें पहले इसे पूरा पढ़ना चाहिए। इसके बाद सभी तरह के भ्रम समाप्त हो जाएंगे।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

30 Sept 2026

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

30 Sept 2026

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

01 Oct 2026

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

01 Oct 2026

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

30 Sept 2026

दिव्यांगजन कल्याण में यूपी की बड़ी उपलब्धि, दो विश्वविद्यालयों वाला देश का पहला राज्य: सीएम योगी

29 Sept 2026

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

29 Sept 2026

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

01 Oct 2026

यूपी पुलिस को मिले 87 नए इंटरसेप्टर वाहन, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी; हादसों पर लगेगी लगाम