15 दिन पुराने विवाद में फिर भिड़े दो पक्ष, बांस के प्रहार से घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव में 15 दिन पुराने विवाद को लेकर सोमवार शाम दो पक्षों के बीच दोबारा झगड़ा हो गया। इस दौरान मारपीट में सिर पर गंभीर चोट लगने से 35 वर्षीय उमेश चौरसिया की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, करनी गांव निवासी उमेश चौरसिया (35) पुत्र प्रभुनाथ चौरसिया का करीब 15 दिन पहले किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी पुराने विवाद को लेकर सोमवार शाम एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।
आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी पक्ष के एक व्यक्ति ने उमेश के सिर पर बांस से प्रहार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उमेश मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उमेश को मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस मारपीट की वजह, घटना में शामिल लोगों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में चोरों का आतंक: किसान के घर सेंध लगाकर गृहस्थी का सारा सामान समेट ले गए चोर, परिवार हुआ बेघर

बलिया : 15 लाख के अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, रसड़ा में घनी आबादी के बीच चल रहा था भंडारण

लव मैरिज की रंजिश में रितेश को मारने की थी साजिश, गोली दूसरे युवक को लगी

बीबीडी परिसर के श्री सिद्धि विनायक मंदिर में चोरी, दानपात्र से चम्मच के सहारे निकाले रुपये
टॉप रीड्स

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).