
92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वी वीआईपी
लखनऊ | विकास वंचित इंसान पार्टी( वीवीआइपी ) आगामी विधानसभा निर्वाचन में 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप निषाद उर्फ हेलीकॉप्टर बाबा ने गोमती नगर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी का लक्ष्य एक समतावादी, न्याय संगत और प्रगतिशील उत्तर प्रदेश का निर्माण करना है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि समाज के हर वंचित वर्ग के व्यक्तियों को राजनीति की मुख्य धारा से जोड़कर विधानसभा पहुंचाना तथा सामाजिक आर्थिक हर स्तर पर क्रांति लाने की आवश्यकता है। जाति लिंग धर्म के भेद को मिटाकर सत्य और शोषण के खिलाफ खड़ा होना है सत्ता की कुर्सी जनता की सेवा का माध्यम होना चाहिए,स्वार्थपूर्ति का नहीं। पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राकेश कुमार, महाराजगंज के जिलाध्यक्ष पवन कुमार सैनी, प्रयागराज के जिलाध्यक्ष कार्तिक निषाद, मिर्ज़ापुर के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).