
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कौशल विकास मिशन मुख्यालय में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम
दया शंकर चौधरी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन निदेशक पुलकित खरे के मार्गदर्शन में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर मिशन मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर "रघुपति राघव राजा राम" की सामूहिक प्रस्तुति ने वातावरण को आध्यात्मिक और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। मिशन के सहायक निदेशक डॉ. एम.के. सिंह एवं सहायक निदेशक आशीष कुमार ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों, जीवन मूल्यों तथा शास्त्री जी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और "जय जवान, जय किसान" जैसे प्रेरक नारों पर प्रकाश डाला।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).