
रामनवमी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
लखनऊ | आज हरि ओम मंदिर में रामनवमी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर लखनऊ के भजन सम्राट श्री किशोर चतुर्वेदी ने भजनों की अनुपम वर्षा कर सबको भावविह्वल कर दिया । उन्होंने श्री रामचन्द्र कृपाल भज मन हनुमत भजन से कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात भजनों की अनुपम लड़ी लगा दी जिसमें मुख्य भजन थे गाइए मन राम भजन गाइए, जब सियाराम साथ तो क्या डरना , हनुमंत डटे रहो आसन पे जब तक कथा राम की होय, ठुमक ठुमक रामचन्द्र बाजत पैजनिया अगड़ी । श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी ने गाया हे रघुनंदन हरो पाप मेरे, इसके पश्चात आसा दी वार,अरदास आरती की गईं।
इस अवसर पर लखनऊ के गण मान्य सिंधियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें जेपी नागपाल, सुरेश छाबलानी, प्रकाश गोदवानी, राम बलानी, विनोद पंजाबी, प्रकाश कृपलानी, के सी भमबानी, रमेश बालानी, महेश जतानी, प्रदीप मन्ना, अनूप केसवानी, पंडित रामानुज पाठक, श्रीमती हर देवी, श्रीमती मीना केसवानी, श्रीमती मोहिनी लुढ़नी आदि सम्मिलित थे इसके पश्चात लंगर का वितरण किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रेम पूर्वक प्रसाद लिया।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).