
श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में इंदिरा नगर में राम भक्तों ने निकाली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य शोभा यात्रा |
राजधानी के रामभक्तों ने भगवान जगन्नाथ की तरह, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चंद्र जी को रथ पर सवार करा कर, भगवान के रथ को हाथों से खींचकर राजधानी में भ्रमण कराया
सैकड़ों की संख्या में रामभक्त महिलाओं , पुरुषों व बुजुर्गों , बच्चों ने रामजी का रथ खींचा
श्री राम जन्मोत्सव समिति, इंदिरा नगर के तत्वाधान में राम नवमी के अवसर पर इंदिरा नगर से निकली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा
शोभायात्रा में बालक, बालिकाओं द्वारा विभिन्न देवी देवता का रूप धारण कर सजीव झांकियां निकली
हाथी, घोड़े ,ऊंट भी शोभायात्रा में शामिल हुए
हनुमान वेश धारण कर प्रयागराज के भक्त जितेंद्र बजरंगी ने राम धुन पर नृत्य किया तथा भक्त जनों के आकर्षण का केंद्र बने रहे
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, , पूर्वी क्षेत्र के विधायक ओ पी श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह शोभा यात्रा में शामिल हुए तथा भगवान की आरती, पूजा अर्चना की
जगह जगह पर व्यापारियों, आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के निवासियों एवं भक्तगणो द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया |
लखनऊ। श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में इंदिरा नगर क्षेत्र में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई
राम नवमी के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ की तरह राजधानी के राम भक्तों ने रामनवमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र जी को रथ में बैठाकर हाथों से रथ को खींचकर राजधानी में भ्रमण कराया रामनवमी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति श्री राम जन्मोत्सव समिति, इंदिरा नगर के तत्वाधान में इंदिरा नगर नगर ए ब्लॉक, निकट कन्वेंशन सेंटर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकली श्री राम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं श्री राम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष तथा आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, समिति के महामंत्री संजीव गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया
शोभा यात्रा लेखराज मार्केट, अयोध्या रोड, मारुति पुरम ,भूतनाथ मार्केट, शालीमार चौराहा, मीना मार्केट होते हुए अपने उद्गम स्थल पर संपन्न हुई
श्री राम जन्मोत्सव समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कवीन्द्र मल्होत्रा एवं दीपक श्रीखंडे ने बताया इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन हुआ तथा जगह-जगह पर व्यापारियों, आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं नागरिकों तथा भक्तों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की सजीव झांकी भी शामिल हुई तथा कई बैंड भी शोभायात्रा में शामिल हुए तथा प्रयागराज के भक्त श्री जितेंद्र बजरंगी हनुमान वेश धारण कर राम धुन पर नृत्य करते पूरे मार्ग में शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र बिंदु बने रहे तथा श्री राम चंद जी शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बच्चे व बुजुर्ग, पुरुष शामिल हुए तथा रास्ते भर राम धुन पर तालियां बजाकर झूमते हुए भक्तिमय वातावरण में नृत्य करते रहे
तथा हाथी ,घोड़े ,ऊंट भी शोभा यात्रा में शामिल हुए समिति के पदाधिकारियों ने बताया विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्वी क्षेत्र के विधायक ओ पी श्रीवास्तव , सहित कई सभासद एवं भक्त गणों ने भगवान की पूजा अर्चना की तथा आरती उतारी तथा शोभायात्रा में शामिल हुए
शोभा यात्रा में नेपाली समाज के लोगों ने भजन किया एवं नेपाली समाज की महिलाओं ने नृत्य किया
इसके अतिरिक्त सिख समुदाय के लोगों ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया तथा भजन कीर्तन किया।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).