
छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु चलाई जा रहीं पूजा विशेष गाड़ियाँ
दया शंकर चौधरी।
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु पूजा विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। 27 अक्टूबर, 2025 को पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली पूजा विशेष गाड़ियाँ निम्नवत हैं।
* 27 अक्टूबर, 2025 को 05062 टनकपुर-अछनेरा पूजा विशेष गाड़ी टनकपुर से 04.35 बजे प्रस्थान कर पीलीभीत, इज्जतनगर, कासगंज, मथुरा जं. होते हुये चलाई जायेगी।
* 27 अक्टूबर, 2025 को 09112 गोरखपुर-वडोदरा पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 05.00 बजे प्रस्थान कर बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, कानपुर सेंट्रल, फर्रुखाबाद होते हुये चलाई जायेगी।
* 27 अक्टूबर, 2025 को 05131 गोरखपुर-बहराइच पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 05.25 बजे प्रस्थान कर आनन्दनगर, बढ़नी, गोंडा होते हुये चलाई जायेगी।
* 27 अक्टूबर, 2025 को 05741 गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी पूजा विशेष गाड़ी गोमती नगर से 09.40 बजे प्रस्थान कर बाराबंकी, अयोध्या धाम जं., मनकापुर, गोरखपुर, सीवान, छपरा होते हुये चलाई जायेगी।
* 27 अक्टूबर, 2025 को 04607 छपरा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी छपरा से 12.00 बजे प्रस्थान कर सीवान, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद होते हुये चलाई जायेगी।
* 27 अक्टूबर, 2025 को 03048 गोरखपुर-हावड़ा पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 13.00 बजे प्रस्थान कर सीवान, छपरा, हाजीपुर होते हुये चलाई जायेगी।
* 27 अक्टूबर, 2025 को 09044 बढ़नी-बान्द्रा टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी बढ़नी से 13.30 बजे प्रस्थान कर बलरामपुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) होते हुये चलाई जायेगी।
* 27 अक्टूबर, 2025 को 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 14.30 बजे प्रस्थान कर गोंडा, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) होते हुये चलाई जायेगी।
* 27 अक्टूबर, 2025 को 05132 बहराइच-गोरखपुर पूजा विशेष गाड़ी बहराइच से 14.30 बजे प्रस्थान कर गोंडा, बढ़नी, आनन्दनगर होते हुये चलाई जायेगी।
* 27 अक्टूबर, 2025 को 03678 गोरखपुर-धनबाद पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 15.30 बजे प्रस्थान कर भटनी, औंड़िहार, जौनपुर, वाराणसी जं. होते हुये चलाई जायेगी।
* 27 अक्टूबर, 2025 को 01032 बनारस-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) पूजा विशेष गाड़ी बनारस से 16.00 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी, सतना होते हुये चलाई जायेगी।
* 27 अक्टूबर, 2025 को 01416 गोरखपुर-पुणे पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 17.30 बजे प्रस्थान कर गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) होते हुये चलाई जायेगी।
* 27 अक्टूबर, 2025 को 03216 थावे-पटना पूजा विशेष गाड़ी थावे से 18.25 बजे प्रस्थान कर मसरख, खैरा होते हुये चलाई जायेगी।
* 27 अक्टूबर, 2025 को 05305 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल पूजा विशेष गाड़ी छपरा से 22.00 बजे प्रस्थान कर थावे, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, ऐशबाग होते हुये चलाई जायेगी।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).