
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल ने रेल कर्मचारियों व उनके परिवारिजनों के लिए प्रायोजित किया जादूगर बादशाह का मैजिक शोे
दया शंकर चौधरी।
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के दिशा निर्देश पर रेल कर्मचारियों व उनके परिवारिजनों के कल्याण की दिशा में विभिन्न क्रियाकलाप का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में रेलकर्मियों एवं विशेष रूप उनके बच्चों के मनोरंजन हेतु सप्ताहांत अवकाश दिवस पर गांधी भवन, शहीद स्मारक कैसरबाग, लखनऊ में चल रहे जादूगर बादशाह के मैजिक शोे में रेलकर्मियों के परिवार हेतु, मण्डल प्रशासन द्वारा निशुल्क व्यवस्था प्रायोजित कराई गयी। इस मैजिक शो में पचास से अधिक रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने जादू के कार्यक्रम का आनंद लिया।
बादशाहनगर एवं ऐशबाग मनोरंजन संस्थान में आयोजित किया गया ऑन-स्पॉट निबंध प्रतियोगिता
वहीं दूसरी ओर पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ की अध्यक्षा श्रीमती श्रुति गुप्ता के उपस्थिति में बादशाहनगर एवं ऐशबाग मनोरंजन संस्थान में बच्चों की रचनात्मकता और लेखन कौशल को प्रोत्साहित करने हेतु एक ऑन-स्पॉट निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रेल कर्मियों के 40 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रीमती श्रुति गुप्ता ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएॅं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती मानसी सिंह, सचिव श्रीमती स्मृति सचान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).