
सूचना निदेशालय के उपसंपादक दिनेश कुमार गुप्ता को मिला डॉ. तारा सिंह विशिष्ट राष्ट्रीय सम्मान 2025
दया शंकर चौधरी।
लखनऊ। हिन्दी साहित्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के मुख्यालय में कार्यरत उपसंपादक (हिन्दी) दिनेश कुमार गुप्ता को "डॉ. तारा सिंह विशिष्ट राष्ट्रीय सम्मान 2025" से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्वर्ग विभा परिवार, मुम्बई की ओर से प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्ग विभा परिवार वर्षों से हिन्दी साहित्यकारों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित कर उनके योगदान को नई पहचान दे रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष दिनेश कुमार गुप्ता का चयन उनके निरंतर लेखन, संपादन और हिन्दी साहित्य संवर्द्धन में सक्रिय भूमिका को देखते हुए किया गया है।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).