
चेटीचण्ड महोत्सव 2026
लखनऊ | नगर में स्थित पूज्य सिन्धी पंचायत अलीगंज विकास नगर में कल 13 मार्च को झूलेलाल महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मेले में शानदार रंगारंग बच्चों का शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम, एवं उनके प्रोत्साहन हेतु आकर्षक पुरस्कार, नारी शक्ति द्वारा भजन-कीर्तन, एवं सोनू भगत एण्ड पार्टी द्वारा संगीतमय प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत साईं झूलेलाल जी की आरती एवं समापन भण्डारा-प्रसाद वितरण से हुआ। कार्यक्रम में शिव शान्ती आश्रम के पीठाधीश्वर जुगल जोड़ी सरकार संग, चेटीचन्ड मेला कमेटी के पदाधिकारी, रतन मेघानी,संजय जैसवानी, सतेंद्र भवनानी, प्रवक्ता अशोक मोतियानी, हंसराज राजपाल, इंदर कालाणी,राजकुमार जसवानी, सतीश लखमानी, एवं अलीगंज विकास नगर सिन्धी पंचायत के पदाधिकारी जी के लालचंदानी, सुमित लालवानी, राजेश सुमानी, चरण आहूजा, जय जीवनी, आनंद जीवनी, उमेश भाटिया, खुशहाल रुपेजा, भीमेश अठवानी, नितेश मनध्यान, कपिल सावलानी, पुलकित राजपाल परिवार सहित उपस्थित रहे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).