
28.92 करोड़ से हुई मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों की मदद ः डा. नीतिन बंसल
रवींद्र प्रकाश
लखनऊ। देश के सबसे बडे राज्य उत्तर प्रदेश मे जीएसटी मे पंजीकृत व्यापारियों के लिए लागू निशुल्क मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के तहत व्यापारियों की दुर्घटना मे मृत्यु हो जाने की दशा मे सरकार की यह योजना पीडित परिवारों के का सहारा बन रही है। इस योजना मे पीडित परिवार को दस लाख की धनराशि का भुगतान सीधे विभाग से किया जाता है। राज्य कर आयुक्त डा. नीतिन बंसल ने खास मुलाकात के दौरान बताया कि चालू वित्त वर्ष मे 290 लाभार्थियों मे इस योजना के तहत 28.92 करोड़ की धनराशि का वितरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री की यह जनहित की योजना श्री बंसल की निगरानी मे चल रही है, इसलिए वह इनपुट के आधार पर इसकी आवेदन प्रक्रिया मे सुधार करते रहते है। जिसमे इसके लिए अब आन लाइन आवेदन करने की व्यवस्था लागू की गयी है। दावा करने वाले व्यक्ति की तरफ से सभी औपचारिकता पूरी करने के 45 दिन के भीतर बीमा की धनराशि का भुगतान किए जाने की समय सीमा निर्धारित है। वर्ष 2014 15 के अधिकारियों की पदोन्नति के सवाल पर उन्होंने कहा कि पदोन्नति की प्रक्रिया के लिए प्रस्ताव आयोग भेज दिया गया आयोग ने जो आपत्ति लगायी थी उसको भी दूर कर दिया गया है।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).