
बच्चों की पहल से साकार हुआ सपना, 200 मीटर स्केटिंग ग्राउंड लगभग 45 लाख रुपए में बनाकर हुआ तैयार
*"चार साल की मेहनत लाई रंग, माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर स्केटिंग ग्राउंड के साथ साथ जनेश्वर मिश्र पार्क का भी हुआ कायाकल्प"*
*"जनेश्वर मिश्र पार्क बना खेल प्रतिभाओं का नया केंद्र, 10 करोड़ की लागत से विकसित होगा क्रिकेट ग्राउंड, लॉन टेनिस कोर्ट, फुटबॉल फील्ड, कैफेटेरिया, जिम, स्केटिंग ट्रैक"*
*"युवाओं को मिलेगा सुरक्षित और विश्वस्तरीय अभ्यास स्थल, मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में खेल सुविधाओं को मिली नई उड़ान"*
*"अभिभावकों और बच्चों में उत्साह, भविष्य के चैंपियनों को मिला मंच, जनहित के मुद्दों पर निरंतर प्रयास का सफल परिणाम"*
लखनऊ | स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में स्केटिंग ग्राउंड का जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह की उपस्थिति में बच्चों ने किया शुभारंभ किया। लगभग 200 मीटर बनकर तैयार हुए स्केटिंग ग्राउंड में लगभग 45 लाख रुपए की धनराशि खर्च हुई है। साथ ही लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जनेश्वर मिश्र पार्क में लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से क्रिकेट ग्राउंड, फुटबॉल ग्राउंड , लॉन टेनिस कोर्ट, पैडल बॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, कैफेटेरिया, जिम, फिजियोथेरेपी सेंटर, सॉइल स्टोरेज, डगआउट विथ नाइट लाइट्स, इक्विपमेंट रूम, मिनी स्टैंड्स, क्रिकेट प्रैक्टिस एरियाज आदि कार्य कराए गए हैं, जिससे राजधानी लखनऊ के स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इस उपलब्धि पर जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि *"यह मात्र स्केटिंग ग्राउंड का निर्माण नहीं, बल्कि हजारों बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य है।"*
लगभग 04 वर्ष पूर्व जर्जर सीमेंट की सड़कों पर अभ्यास कर रहे बच्चों की समस्याओं को जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने गंभीरता से लेते, हुए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने याद दिलाते हुए कहा कि *"16 जुलाई 2022 को स्केटिंग करने वाले बच्चों ने स्वयं उनके साथ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात कर, अपनी पीड़ा को साझा किया था। उस समय मुख्यमंत्री जी ने बच्चों की भावनाओं को समझते हुए इस दिशा में संबंधित को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था। आज उसी का परिणाम है कि यह स्केटिंग ग्राउंड बनकर तैयार हुआ है।"*
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *"खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का भी सशक्त आधार है। प्रदेश सरकार की नीति "खेलो, बढ़ो और आगे बढ़ो" के अनुरूप यह स्केटिंग ग्राउंड बच्चों को नई दिशा देने का कार्य करेगी।"*
आज शुभारंभ के मौके पर बड़ी संख्या में बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित होकर खुशी व्यक्त की। बच्चों के चेहरे पर उत्साह और अभिभावकों के मन में संतोष स्पष्ट रूप से देखा गया। उपस्थित बच्चों ने कहा कि *"अब उन्हें बेहतर और सुरक्षित वातावरण में अभ्यास करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।"*
लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा स्केटिंग ट्रैक को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया गया है।
जेवर के विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि *"माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व और संवेदनशील सोच के कारण ही प्रदेश में खेल एवं युवा विकास को अभूतपूर्व गति मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का "युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति" का संकल्प आज धरातल पर साकार होता हुआ दिखाई दे रहा है। जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि *'भविष्य में भी प्रदेश सरकार खेल को इसी प्रकार प्राथमिकता देती रहेगी, जिससे अधिक से अधिक युवा अपने सपनों को साकार कर सकें और देश-प्रदेश का नाम रोशन करें।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).