
विधानसभा में क्षेत्रीय भाषाओं की गूंज, भोजपुरी में बोली विधायक केतकी सिंह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में क्षेत्रीय भाषाओं की गूंज सुनाई देने लगी है। बुधवार को बांसडीह बलिया की भाजपा विधायक केतकी सिंह ने भोजपुरी में भाषण दिया। वहीं, भाजपा विधायक अवधी और ब्रज में अपनी बात रखते दिखे। केतकी सिंह के भाषण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ खिलखला कर हंसने लगे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरे दिन मंगलवार को अंग्रेजी और उर्दू को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी। वहीं, सत्र के दूसरे दिन बुंदेलखंड, भोजपुरी, अवधी भाषा में बोलने के लिए सभी विधायकों को दो-दो मिनट का मौका दिया जा रहा है। इसी बीच बलिया की बांसडीह से बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने भोजपुरी, ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडेय ने अवधी और मथुरा से बीजेपी विधायक श्रीकांत शर्मा ने ब्रज भाषा में अपनी बात रखी।
बीजेपी के इन सभी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष और सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने भोजपुरी अंदाज पूरे सदन का धन्यवाद अदा करते हुए विरोध कर रहे नेताओं को चुपचाप घर चले जाने की नसीहत दी। भाजपा नेता ने कहा कि भोजपुरी इतनी प्यारी भाषा है कि इसका विरोध करना तो छोड़ो, हमें लग रहा था कि आप गले लग जाएंगे। आपने कितना अच्छा काम किया है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष शतीश महाना ने चुटकी लेते हुए कहा कि गले नहीं लग रहे हैं, वो गले लग रहे हैं। भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा कि जहां भी इंसानियत होगी, वहां यूपी का कोई न कोई व्यक्ति जरूर होगा, वो बड़े गर्व से अपनी भोजपुरी भाषा बोल रहा होगा। इसलिए हम पूरे सदन को धन्यवाद देते हैं। साथ ही केतकी सिंह ने भोजपुरी का विरोध कर रहे राजनीतिक नेताओं पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसी के गले पर तलवारें (तलवारवा) नहीं टिकी हैं। जो हिंदी में बोलेगा वो हिंदी में बोलेगा, जो भोजपुरी में बोलेगा वो भोजपुरी में बोलेगा। साथ ही, जो नहीं बोला है वो अपने घर चला जाए।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).