
देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयन्ती पर परिचर्चा सम्पन्न
दया शंकर चौधरी
लखनऊ। प्रादेशिक स्टॉफ प्रशिक्षण एवं शोध केन्द्र, अलीगंज-लखनऊ में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। निदेशक (प्राविधिक) डी०के० सिंह ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समस्त प्रशिक्षण अधिकारी, कर्मचारी तथा प्रशिक्षार्थियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए देवी अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार साझा किए। चर्चा के दौरान वक्ताओं ने देवी अहिल्याबाई होल्कर के कुशल प्रशासन, समाज सुधार और उनके आदर्शों को विस्तार से रेखांकित किया। निदेशक ने कार्यक्रम के समापन पर देवी अहिल्याबाई होल्कर के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, परोपकार और जनसेवा के प्रति प्रेरित करता है।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).