
संभल में पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म
लखनऊ। यूपी के जनपद संभल से दुष्कर्म की ऐसी वारदात सामने आई है। जिसे सुनकर आप बस ये ही कहेंगे हे भगवान ये हो क्या रहा है। यहां इंटर की क्लास में पढ़ने वाली बेटी के साथ अपने ही घर में पिता ने दुष्कर्म किया। पीड़ित बेटी की मां जब उसे थाने लेकर पहुंची और पुलिस को आरोपी दुष्कर्मी पति का नाम बताते हुए पति साथ रेप का आरोप लगाया तो पुलिस भी हैरान रह गई।
मां की शिकायत पर जेल भेजा गया पिता: मामला थाना हजरतनगर गढी क्षेत्र का है। बेटी को लेकर थाने पहुंची मां ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को दिन में करीब 11 बजे उसके पति ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्काल मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया और शुक्रवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया। मेडिकल जांच के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। आरोपी को जेल में भेज दिया गया है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच: अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्रीचंद्र ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना हजरतनगर गढ़ी में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्री के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की सूचना प्राप्त हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इस प्रकरण में आवश्यक कठोर कार्रवाई की जायेगी।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).