Thu, Oct 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में जन-केंद्रित नीतियों और प्रभावी प्रशासनिक संस्थाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

By News Desk·24 Sept 2026 11:11 PM (IST)
0
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में जन-केंद्रित नीतियों और प्रभावी प्रशासनिक संस्थाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका
  • लखनऊ विश्वविद्यालय में ‘किस्सा प्रशासन का’ में गूंजा विकसित भारत@2047 का संकल्प

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में गुरुवार को “किस्सा प्रशासन का: अध्याय-1—विकसित भारत@2047” विषय पर विशेष व्याख्यान सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का केंद्रीय विषय “नीतियां और संभावनाएं” रहा। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी के संरक्षण में अटल सुशासन पीठ की ओर से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद लोक प्रशासन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. वैशाली सक्सेना ने विषय की भूमिका प्रस्तुत की। उन्होंने ‘किस्सा प्रशासन का’ के प्रथम अध्याय यानी आपदा प्रबंधन का उल्लेख करते हुए आपदाओं के बीच प्रशासनिक रेसिलियंस (लचीलापन और प्रभावी ढंग से उबरने की क्षमता) पर प्रकाश डाला।

प्रशासनिक अनुभवों से सुशासन और राष्ट्र निर्माण पर चर्चा

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त आईएएस एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय रहे। उन्होंने अपने प्रशासनिक अनुभवों के आधार पर सुशासन, सार्वजनिक नीति, प्रशासनिक सुधार और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे।

उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में प्रशासन की भूमिका, नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया। इस दौरान उन्होंने 1993 की अल्मोड़ा आपदा को केस स्टडी के रूप में प्रस्तुत करते हुए आपदा प्रबंधन और प्रशासनिक अनुभवों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

किस्सों के जरिए सीखने पर जोर

कार्यक्रम में कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अरविंद मोहन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता भी की। अपने निजी अनुभव साझा करते हुए उन्होंने किस्सों के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर अंग्रेजी एवं आधुनिक यूरोपीय भाषाओं की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मैत्री प्रियदर्शी भी उपस्थित रहीं।

व्याख्यान के दौरान समावेशी, कुशल, उत्तरदायी और जवाबदेह शासन को विकसित भारत की आधारशिला बताया गया। वक्ताओं ने सार्वजनिक प्रशासन में पारदर्शिता, जनभागीदारी, नवाचार और बेहतर सेवा-प्रदाय को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में जन-केंद्रित नीतियों और प्रभावी प्रशासनिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

कार्यक्रम का संचालन कौशाम्बी सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक प्रो. नंदलाल भारती, डॉ. नंदिता कौशल, डॉ. सुशील चौहान, डॉ. अमन सिंह, शोधार्थी और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। अंत में डॉ. सुशील सिंह चौहान ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

10 Oct 2026

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम