हिंदी दिवस पर छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, मातृभाषा के महत्व का दिया संदेश

लखनऊ/वाराणसी । राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, छोटी जुबली में हिंदी दिवस के अवसर पर 14 से 30 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को हिंदी भाषा के महत्व, मातृभाषा के प्रति सम्मान और राष्ट्र निर्माण में भाषा की भूमिका के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
हिंदी दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता रूबी पाण्डेय ने की। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी मातृभाषा में सीखने, समझने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। मातृभाषा व्यक्ति के विचारों, संस्कारों, अभिव्यक्ति और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अपनी भाषा में सहज अभिव्यक्ति से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने कहा कि भारत में हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं के सम्मान और प्रयोग को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा में कार्य करने और प्रतिभा प्रदर्शित करने के पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए, ताकि भाषा उनके विकास का सशक्त माध्यम बन सके।
विद्यालय की प्रधानाचार्य अंकिता सिंह ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी दैनिक जीवन और सामाजिक संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। हिंदी का ज्ञान छात्राओं को अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने और शिक्षा व कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद करता है।
छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा
हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने हिंदी भाषा, मातृभाषा, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में हिंदी के महत्व पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए गए। शिक्षकों ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भाषा के प्रति रुचि विकसित करने और अभिव्यक्ति को प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं मीरा सिंह, रुचिता सिंह, तनु सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

1.28 लाख शिक्षामित्रों की बढ़ी उम्मीद, अक्टूबर में दो माह के बढ़े मानदेय का मिल सकता है भुगतान

एमिटी स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी और होटेल क्राउन प्लाजा के बीच हुआ एमओयू

योगेंद्र उपाध्याय ने AISHE डेटा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).