स्कूल की चारदीवारी से बाहर निकली पढ़ाई, ई-विद्या के पांच चैनलों से घर-घर पहुंच रही शिक्षा

योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा पहल से बालवाटिका से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को मिल रहे सीखने के नए अवसर
पांच चैनलों पर कक्षा और विषय के अनुरूप शैक्षिक कार्यक्रमों का जो रहा प्रसारण
भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अन्य विषयों की उपलब्ध कराई जा रही रोचक शिक्षण सामग्री
एसआईईटी के स्टूडियो में विशेषज्ञों के निर्देशन में तैयार किए जा रहे कार्यक्रम
डीटीएच के साथ यूट्यूब पर भी उपलब्ध हैं पीएम ई-विद्या के पांचों चैनल
लखनऊ। शिक्षा का उद्देश्य पाठ्यपुस्तकों के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी तक ज्ञान पहुंचाने के साथ-साथ सीखने के नए अवसर उपलब्ध कराना, शिक्षण को रोचक एवं गतिविधि आधारित बनाना और बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करना भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने और डिजिटल माध्यमों से विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सामग्री पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी दिशा में पीएम ई-विद्या के पांच शैक्षिक चैनलों के माध्यम से बालवाटिका से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षावार एवं विषयवार कार्यक्रमों का प्रसारण किया जा रहा है।
योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा संबंधी पहल का उद्देश्य तकनीक को शिक्षण प्रक्रिया का उपयोगी सहयोगी बनाते हुए सीखने के अवसरों का विस्तार करना है। ई-विद्या के माध्यम से कक्षावार और विषयवार शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रसारण इसी दिशा में एक प्रयास है। विद्यार्थियों को अब पाठ्यपुस्तकों के साथ दृश्य-श्रव्य माध्यम से भी ज्ञान अर्जित करने का अवसर मिल रहा है। इतना ही नहीं, विद्यार्थियों को नियमित कक्षा शिक्षण के साथ अतिरिक्त डिजिटल शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने और अपनी सुविधा के अनुसार पाठों को समझने तथा दोहराने का अवसर भी मिल रहा है।

पांच चैनलों पर कक्षावार शैक्षिक कार्यक्रम
संयुक्त निदेशक (एसएसए) डॉ. पवन सचान ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तर प्रदेश के माध्यम से संचालित इन पांच चैनलों को अलग-अलग कक्षा समूहों के अनुरूप व्यवस्थित किया गया है। चैनल संख्या 173 पर बालवाटिका से कक्षा दो तक, चैनल 174 पर कक्षा तीन से पांच तक, चैनल 175 पर कक्षा छह से आठ तक, चैनल 176 पर कक्षा नौ और दस तथा चैनल 177 पर कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक सामग्री प्रसारित की जाती है। इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को अपनी कक्षा के स्तर और पाठ्यक्रम के अनुरूप शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

कहानियों और गतिविधियों से मजबूत हो रही बुनियाद
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक गणेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए तैयार कार्यक्रमों में भाषा और गणित की बुनियादी समझ विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। चैनल 173 पर प्री-प्राइमरी के बच्चों के लिए अपने शब्दों में कहना, संख्या की पूर्व अवधारणा और अक्षर जोड़कर शब्द बनाना जैसे विषय शामिल हैं। कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों के लिए गिनना, छोटी-बड़ी संख्याओं की पहचान, आकृतियों एवं रंगों की समझ, अक्षरगीत और कहानी आधारित कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे हैं। वहीं चैनल 174 पर कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण अध्ययन से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। 'द बिग लड्डू', 'बादल और मोती', 'टॉकिंग टॉयज', 'हिडन ट्रेजर', 'वाराणसी की यात्रा', 'आम का पेड़' और 'लाल बहादुर शास्त्री' जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विषयों को कहानी, संवाद और उदाहरणों के जरिए समझाने का प्रयास किया हो रहा है।
माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए विषयवार सामग्री
कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए चैनल 175 पर हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और गणित के कार्यक्रम प्रसारित होते हैं। कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों के लिए चैनल 176 पर हिंदी, अंग्रेजी और गणित की सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। वहीं उच्च माध्यमिक स्तर पर चैनल 177 के माध्यम से कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और अंग्रेजी जैसे विषयों की शिक्षण सामग्री उपलब्ध होती है। कार्यक्रमों में कक्षा 12 के लिए 'ठोस अवस्था', 'राष्ट्र-निर्माण की चुनौतियां' और 'संरचनात्मक परिवर्तन' जैसे विषय शामिल हैं। कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए 'राजनीतिक सिद्धांत-एक परिचय', 'संविधान-क्यों और कैसे' तथा अंग्रेजी का पाठ 'द टेल ऑफ मेलॉन सिटी' प्रसारित किया जाता है। इस प्रकार विद्यार्थियों को प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक विभिन्न विषयों के अनुरूप डिजिटल शिक्षण सामग्री मिल रही है।
एसआईईटी स्टूडियो में तैयार होते हैं शैक्षिक कार्यक्रम
इन कार्यक्रमों की शूटिंग एसआईईटी स्थित स्टूडियो में एसआईईटी के निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल के निर्देशन और देखरेख में की जाती है। विद्यार्थियों की कक्षा, विषय और सीखने की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर कार्यक्रम तैयार किए जाते हैं। विषयवस्तु को सरल, सहज और रोचक ढंग से प्रस्तुत करने पर जोर दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी डिजिटल माध्यम से भी पाठों को बेहतर ढंग से समझ सकें।
डीटीएच के साथ यूट्यूब पर भी उपलब्धता
पीएम ई-विद्या के पांचों चैनल डीटीएच प्रसारण के साथ यूट्यूब पर भी उपलब्ध हैं। इससे विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को डिजिटल शैक्षिक सामग्री तक पहुंचने का एक अतिरिक्त माध्यम मिला है। विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार उपलब्ध वीडियो देख सकते हैं और कक्षा में पढ़ाए गए पाठों का पुनराभ्यास कर सकते हैं।
सीखने के नए अवसर उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य
स्कूल शिक्षा की महानिदेशक मोनिका रानी ने बताया कि पीएम ई-विद्या के पांच शैक्षिक चैनलों के माध्यम से हमारा प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी कक्षा और विषय के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सामग्री उपलब्ध हो। डिजिटल प्रसारण से विद्यार्थी पाठ्यपुस्तकों के साथ दृश्य-श्रव्य माध्यमों से भी विषयों को सरलता से समझ सकेंगे और अपनी सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बना सकेंगे। हमारा उद्देश्य तकनीक के माध्यम से शिक्षा को अधिक रोचक, सहज और सुलभ बनाते हुए प्रत्येक बच्चे के लिए सीखने के नए अवसर उपलब्ध कराना है।
लेखक के बारे में
Sonu Gupta
मूल रूप से हरदोई जिले के कछौना के निवासी हैं। वर्तमान में वह लखनऊ स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय से बीएड की पढ़ाई कर रहे हैं। दृष्टिबाधित होने के बावजूद सोनू ने अपनी शारीरिक चुनौती को कभी अपनी राह का रोड़ा नहीं बनने दिया। ब्रेल लिपि और आधुनिक एक्सेसिबिलिटी तकनीक की मदद से वह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं और सूचनाओं के साथ-साथ लेख लिखकर जनसमुदाय तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाते रहे हैं। सोनू का मानना है कि दृष्टिबाधित समाज के लोग आज शिक्षा, रोजगार, खेल और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। ऐसे में पत्रकारिता का क्षेत्र भी उनसे अछूता नहीं रहना चाहिए। इसी सोच और संकल्प के साथ उन्होंने "विजुअल लाइव" से जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उनका उद्देश्य न केवल अपनी लेखनी के माध्यम से समाज तक सही और सार्थक जानकारी पहुंचाना है, बल्कि दृष्टिबाधित युवाओं को भी पत्रकारिता से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। सोनू को उम्मीद है कि उनकी यह पहल दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और आने वाले समय में दृष्टिबाधित समाज के अधिक से अधिक युवा पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित करेंगे। Sonu Gupta की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों ने दौड़ और ड्रिल में दिखाया दमखम

योगी सरकार में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूती, अनुदानित महाविद्यालयों को मिले 110 नए प्राचार्य

UPPSC का डिजिटल अवतार, छह महीने में बंद होंगे ऑफलाइन आवेदन; AI कैमरों से होगी निगरानी

LU की ऑड सेमेस्टर परीक्षाएं 1 दिसंबर से, PG के परीक्षा कार्यक्रम का ऐलान
टॉप रीड्स

अखिलेश की सियासी चाय में राजभर ने डाल दी ‘शिवपाल वाली शक्कर’! बोले- चच्चू के 45 विधायक कभी भी पलट सकते हैं खेल!

'आजम खान का सफेद कुर्ता खून से सना है...', संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर दंगे पर खोला मोर्चा, बोले- एनकाउंटर से डरना चाहिए

सीएम योगी को मौलाना जर्जिश ने बताया 'लाशों का सौदागर', बोले- अंदर से गुंडे हैं; पूर्णिया की तकरीर से यूपी में सियासी हलचल

आजम खान के 'बिरयानी' वाले तंज का ओवैसी की पार्टी ने बिरयानी से दिया जवाब! इटावा में 500 लोगों को खिलाई हैदराबादी बिरयानी, 2027 की सियासत में नया स्वाद

विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, आउटसोर्सिंग कर्मियों को बढ़ा हुआ मानदेय समय पर मिले: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश यादव पर फिर 'डिजिटल स्ट्राइक'? फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने के दावे से मचा सियासी हलचल, मेटा पर पहले ही साध चुके हैं निशाना

डिग्री दीवार पर सजेगी, पहचान हुनर से बनेगी! राजनाथ सिंह ने युवाओं को बताया सफलता का फॉर्मूला






Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).