योगी सरकार में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूती, अनुदानित महाविद्यालयों को मिले 110 नए प्राचार्य

अशासकीय अनुदानित एवं महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित, आयोग ने जारी की चयनित अभ्यर्थियों की सूची
21 नवंबर से एक सप्ताह तक वेबसाइट पर अभ्यर्थी देख सकेंगे अपने प्राप्तांक
लखनऊ। प्रदेश में उच्च शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में योगी सरकार के प्रयासों के बीच अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में प्राचार्य भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत कुल 111 पदों के सापेक्ष 110 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है।
उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एक पद का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई है। प्राचार्य पदों के लिए 24 सितंबर 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें सफल अभ्यर्थियों का 27, 28, 30 और 31 अक्टूबर तथा 17 नवंबर को साक्षात्कार लिया गया।
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की गई है।चयनित अभ्यर्थियों का विवरण और कटऑफ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी 21 नवंबर से अगले एक सप्ताह तक वेबसाइट पर अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर प्राप्तांक देख सकेंगे।
आयोग के अनुसार, साक्षात्कार के दौरान आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाने वाले कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम औपबंधिक रखा गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्राप्तांकों से संबंधित जानकारी के लिए अलग से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचना उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

UPPSC का डिजिटल अवतार, छह महीने में बंद होंगे ऑफलाइन आवेदन; AI कैमरों से होगी निगरानी

LU की ऑड सेमेस्टर परीक्षाएं 1 दिसंबर से, PG के परीक्षा कार्यक्रम का ऐलान

अब AI से पाठ योजना और प्रश्नपत्र बनाएंगे परिषदीय शिक्षक, योगी सरकार की नई पहल

21 वर्षीय आयुष सोनी ने शोध जगत में बनाई खास पहचान
टॉप रीड्स

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).