Mon, Nov 16
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।

अब AI से पाठ योजना और प्रश्नपत्र बनाएंगे परिषदीय शिक्षक, योगी सरकार की नई पहल

By Syed Fiza Khatoon·16 Nov 2026 11:03 AM (IST)
0
अब AI से पाठ योजना और प्रश्नपत्र बनाएंगे परिषदीय शिक्षक, योगी सरकार की नई पहल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने के लिए योगी सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब सरकारी स्कूलों के शिक्षक सिर्फ पारंपरिक तरीके से पढ़ाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, आईसीटी लैब और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

इसके लिए समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश की ओर से 'उत्तर प्रदेश डिजिटल कौशल मार्गदर्शिका' तैयार की गई है। इसके माध्यम से प्रदेश के शिक्षकों को ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल के लिए सक्षम बनाना और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार करना है।

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब चलाना सीखेंगे शिक्षक

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को स्कूलों में उपलब्ध डिजिटल उपकरणों की पहचान, संचालन और रखरखाव की जानकारी दी जाएगी। इसमें इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल (IFP), कंप्यूटर, डेस्कटॉप, ओपीएस, यूपीएस, प्रिंटर, वेब कैमरा और वाई-फाई राउटर जैसे उपकरण शामिल हैं।

शिक्षकों को यह भी बताया जाएगा कि इन उपकरणों को किस क्रम में चालू और बंद करना है, ताकि तकनीकी खराबी से बचा जा सके। इसके साथ ही स्कूलों में उपलब्ध सभी डिजिटल उपकरणों का रिकॉर्ड स्टॉक पंजिका में दर्ज करने पर भी जोर दिया जाएगा।

दीक्षा और पीएम ई-विद्या से मिलेगी पढ़ाई को नई दिशा

डिजिटल प्रशिक्षण में शिक्षकों को ऑनलाइन शैक्षणिक मंचों का इस्तेमाल करना भी सिखाया जाएगा। इसके लिए दीक्षा पोर्टल, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS), पीएम ई-विद्या और खान एकेडमी जैसे प्लेटफॉर्म को शामिल किया गया है।

दीक्षा पोर्टल पर कक्षा 1 से 8 तक की 82 क्यूआर कोड युक्त पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध हैं।

पोर्टल पर 16 हजार से अधिक शैक्षणिक वीडियो मौजूद हैं।

शिक्षक किताबों में दिए गए क्यूआर कोड स्कैन करके संबंधित वीडियो और डिजिटल सामग्री कक्षा में दिखा सकेंगे।

हर कालांश में कम से कम 10 मिनट डिजिटल सामग्री के इस्तेमाल का सुझाव दिया गया है।

इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर शिक्षक पहले से डाउनलोड की गई सामग्री और पेन ड्राइव के माध्यम से भी बच्चों को पढ़ा सकेंगे।

डिजिटल लाइब्रेरी में 5 हजार से अधिक ई-बुक्स

विद्यालयों की डिजिटल लाइब्रेरी को भी शिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाएगा। इसमें पांच हजार से अधिक ई-पुस्तकें, समाचार पत्र, पत्रिकाओं के डिजिटल संस्करण और ऑडियो बुक उपलब्ध हैं।

शिक्षक इन संसाधनों की मदद से बच्चों को पाठ्यक्रम से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी दे सकेंगे। जिन विद्यार्थियों को किसी विषय को समझने में परेशानी होगी, उनके लिए विशेष अभ्यास और रेमेडियल शिक्षण सामग्री का उपयोग किया जा सकेगा।

AI की मदद से तैयार कर सकेंगे पाठ योजना और प्रश्नपत्र

इस प्रशिक्षण का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल है। शिक्षक एआई की सहायता से कई तरह की शैक्षणिक सामग्री तैयार करना सीखेंगे। इसमें शामिल हैं:

विषयवार पाठ योजना तैयार करना।

बच्चों के लिए प्रश्नपत्र बनाना।

अलग-अलग कठिनाई स्तर के प्रश्न तैयार करना।

वर्कशीट और अभ्यास गतिविधियां बनाना।

बच्चों की सीखने की जरूरत के अनुसार शैक्षणिक सामग्री तैयार करना।

हालांकि, एआई से तैयार सामग्री को बिना जांचे कक्षा में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। शिक्षकों को उसकी तथ्यात्मक शुद्धता और पाठ्यक्रम के अनुरूप होने की जांच स्वयं करनी होगी।

इसके साथ ही विद्यार्थियों के नाम, फोटो, यू-डायस कोड और अन्य निजी जानकारियां किसी भी एआई प्लेटफॉर्म पर साझा नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

बच्चों की पढ़ाई का डिजिटल रिकॉर्ड होगा तैयार

नई व्यवस्था में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिक्षक दीक्षा और एलएमएस के माध्यम से बच्चों का आकलन करेंगे और उसके परिणाम निपुण प्लस ऐप पर दर्ज करेंगे।

मार्गदर्शिका के अनुसार, यदि किसी प्रश्न का उत्तर आधे से अधिक बच्चे गलत देते हैं, तो शिक्षक अगले कालांश में उस विषय या अवधारणा को दोबारा समझाएंगे। इससे कमजोर विद्यार्थियों की पहचान करने और उनकी पढ़ाई में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

शिक्षण के लिए तीन चरणों वाली पद्धति पर भी जोर दिया गया है। इसमें शिक्षक पहले स्वयं करके दिखाएंगे, फिर बच्चों के साथ मिलकर अभ्यास करेंगे और अंत में विद्यार्थियों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने का अवसर देंगे।

तकनीकी समस्याओं के समाधान की भी होगी व्यवस्था

स्कूलों में डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षकों को शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी बताई जाएगी। इसके लिए विद्या समीक्षा केंद्र के टोल-फ्री नंबर और प्रेरणा पोर्टल के शिकायत मॉड्यूल का उपयोग किया जा सकेगा।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी के अनुसार, डिजिटल कौशल मार्गदर्शिका के माध्यम से शिक्षकों को डिजिटल उपकरणों, ऑनलाइन शैक्षणिक मंचों, विद्यार्थियों के आकलन और एआई के जिम्मेदार इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब और डिजिटल लाइब्रेरी का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

15 Nov 2026

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

15 Nov 2026

नगरा में छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

13 Nov 2026

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

13 Nov 2026

पाकिस्तान से आए हिंदुओं के लिए कुंडा में ‘रामकथा’ का खास इंतजाम, राजा भैया ने उठाई नागरिकता की मांग; अखिलेश से टकराव के बीच सियासत भी गर्म

13 Nov 2026

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा की तैयारी तेज, मतदाता सूची पर आज लखनऊ में मंथन

15 Nov 2026

दलितों के मंच से पहले पोस्टरों पर सियासी जंग! आगरा में अखिलेश को घेरा, सपाइयों ने फाड़े होर्डिंग; 2027 की लड़ाई के संकेत

15 Nov 2026

अखिलेश के PDA की BJP ने बदली परिभाषा, पंकज चौधरी बोले- परिवार की दरी बिछाने आइए

13 Nov 2026

काशी में राम का आशीर्वाद, अयोध्या में माफी की मांग और सांसद का ‘ढोंग’ वाला बयान! 2027 से पहले धर्म के मैदान में घिरी सपा?