21 वर्षीय आयुष सोनी ने शोध जगत में बनाई खास पहचान

लखनऊ। अमिटी विश्वविद्यालय, लखनऊ के विद्यार्थी आयुष सोनी ने मात्र 21 वर्ष की आयु में अकादमिक एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई है। स्नातक स्तर पर अध्ययनरत रहते हुए वह अब तक 30 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अपने शोधपत्र प्रस्तुत कर चुके हैं।
उनकी अकादमिक सहभागिता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय, मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, कालीकट विश्वविद्यालय तथा मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों के अकादमिक मंचों पर रही है। इसके अतिरिक्त, दक्षिण अफ्रीका के यूनिवर्सिटी ऑफ द फ्री स्टेट, फिलीपींस के वेस्ट विसायस स्टेट यूनिवर्सिटी, नेपाल के त्रिभुवन विश्वविद्यालय तथा बीएचयू स्थित यूनेस्को चेयर फॉर पीस एंड इंटरकल्चरल अंडरस्टैंडिंग से जुड़े अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग वाले सम्मेलनों में भी उनकी सहभागिता रही है।
जनवरी 2026 में उन्हें बीएचयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र पुरस्कार का प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उनके नाम एक प्रकाशित पुस्तक, सात प्रकाशित शोधपत्र तथा पाँच पुस्तक अध्याय भी दर्ज हैं।

शोध एवं व्यावहारिक अनुभव के अंतर्गत उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), अंतरराष्ट्रीय सतत विकास लक्ष्य एवं लोकनीति अनुसंधान संस्थान (आईआईएसपीपीआर) तथा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों एवं शैक्षणिक संस्थानों के साथ इंटर्नशिप की हैं।
अकादमिक उपलब्धियों के साथ आयुष केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) एवं उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। अमिटी विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें 50 प्रतिशत मेरिट-आधारित छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। उनका शोध मुख्यतः शिक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, समावेशी शिक्षा तथा शिक्षण-अधिगम में नवाचार जैसे समकालीन विषयों पर केंद्रित है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में छात्रों की शिकायतों पर होगी सीधी निगरानी, नोडल अधिकारी से DGME तक पहुंचेगी आवाज

बेसिक शिक्षा विभाग में हलचल, देवरिया के 9,446 शिक्षकों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

JEE Main 2027 के फॉर्म में अब नहीं चलेगी किसी और की ID! NTA ने बदले रजिस्ट्रेशन के निर्देश, गलती पर हो सकती है कार्रवाई

आर्थिक तंगी के आगे नहीं झुकेगी अंशिका की पढ़ाई, ऑस्ट्रेलिया में बैठे विशाल अग्रहरि ने उठाया पूरी शिक्षा का जिम्मा
टॉप रीड्स

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

नगरा में छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

पाकिस्तान से आए हिंदुओं के लिए कुंडा में ‘रामकथा’ का खास इंतजाम, राजा भैया ने उठाई नागरिकता की मांग; अखिलेश से टकराव के बीच सियासत भी गर्म

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा की तैयारी तेज, मतदाता सूची पर आज लखनऊ में मंथन

दलितों के मंच से पहले पोस्टरों पर सियासी जंग! आगरा में अखिलेश को घेरा, सपाइयों ने फाड़े होर्डिंग; 2027 की लड़ाई के संकेत

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).