Sun, Nov 22
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।

डिग्री दीवार पर सजेगी, पहचान हुनर से बनेगी! राजनाथ सिंह ने युवाओं को बताया सफलता का फॉर्मूला

By News Desk·22 Nov 2026 03:03 PM (IST)
0
डिग्री दीवार पर सजेगी, पहचान हुनर से बनेगी! राजनाथ सिंह ने युवाओं को बताया सफलता का फॉर्मूला

लखनऊ। आज के दौर में सिर्फ डिग्री हासिल कर लेना कामयाबी की गारंटी नहीं है। तकनीक तेजी से बदल रही है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) काम करने के पुराने तरीकों को बदल रहा है। ऐसे में युवाओं की असली पहचान उनकी डिग्री से नहीं, बल्कि उनके हुनर, कार्यक्षमता और लगातार कुछ नया सीखने की क्षमता से बनेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बीबीडी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को यह संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनका सामना करें और अपनी रुचि के अनुसार करियर का रास्ता चुनें।

बीबीडी कैंपस स्थित डॉ. अखिलेश दास स्टेडियम में आयोजित समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के 3,608 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 2,779 स्नातक और 829 परास्नातक विद्यार्थी शामिल रहे। कुल 50 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 40 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई। बीसीए की छात्रा शांभवी श्रीवास्तव को चांसलर मेडल से सम्मानित किया गया। डेंटल प्रोग्राम के विद्यार्थियों को भी कुल 130 डिग्रियां प्रदान की गईं।

AI के दौर में डिग्री नहीं, स्किल तय करेगी करियर की दिशा

राजनाथ सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने कामकाज की दुनिया में बड़ा बदलाव ला दिया है। जिन कामों को पूरा करने में पहले कई घंटे लगते थे, उन्हें अब AI की मदद से कुछ मिनटों या सेकंडों में किया जा सकता है। आने वाले समय में तकनीक और तेजी से बदलेगी। ऐसे में युवाओं को अपने ज्ञान के साथ-साथ प्रोफेशनल स्किल्स भी लगातार विकसित करनी होंगी।

उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि डिग्री करियर की शुरुआत का रास्ता खोल सकती है, लेकिन आगे की पहचान व्यक्ति की योग्यता और काम करने की क्षमता से बनती है। जरूरी नहीं कि जिस विषय में पढ़ाई की है, उसी क्षेत्र में पूरी जिंदगी काम किया जाए।

इस बात को समझाने के लिए उन्होंने फिल्मकार सत्यजीत रे और अमूल के संस्थापक डॉ. वर्गीज कुरियन का उदाहरण दिया। सत्यजीत रे ने अर्थशास्त्र की पढ़ाई की थी, लेकिन उनकी पहचान महान फिल्मकार के रूप में बनी। वहीं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले वर्गीज कुरियन ने भारत के दुग्ध सहकारी आंदोलन को नई दिशा दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि युवाओं को अपनी रुचि पहचानकर नए रास्तों पर आगे बढ़ने से नहीं डरना चाहिए।

असफलता कोई रुकावट नहीं, सीखने का हिस्सा है

युवाओं को प्रेरित करते हुए रक्षा मंत्री ने कंप्यूटर और आईटी की दुनिया में प्रचलित कथन 'Failure is a feature, not a bug' का जिक्र किया। इसका अर्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि असफलता किसी प्रक्रिया की खामी नहीं, बल्कि आगे बढ़ने और बेहतर बनने का हिस्सा है।

उन्होंने वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन का उदाहरण देते हुए बताया कि बचपन में उन्हें पढ़ाई में कमजोर समझा जाता था और उनकी सुनने की क्षमता भी प्रभावित थी। इसके बावजूद उन्होंने प्रयास जारी रखे और ऐसे आविष्कार किए, जिन्होंने दुनिया को प्रभावित किया।

राजनाथ सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ा बंदरों वाला प्रसंग भी सुनाया। उन्होंने बताया कि वाराणसी प्रवास के दौरान जब बंदरों ने विवेकानंद का पीछा किया, तब एक व्यक्ति ने उन्हें पीछे मुड़कर सामना करने की सलाह दी। विवेकानंद के पलटते ही बंदर पीछे हट गए। इस प्रसंग के जरिए उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि जीवन की मुश्किलों से भागने के बजाय उनका डटकर सामना करना चाहिए।

80 हजार घंटे काम करना है, तो पसंद का काम चुनें

राजनाथ सिंह ने करियर चयन को लेकर भी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक सामान्य व्यक्ति अपने पेशेवर जीवन में करीब 10 हजार दिन यानी लगभग 80 हजार घंटे काम करता है। इसलिए ऐसा पेशा चुनना जरूरी है, जिसमें व्यक्ति की वास्तविक रुचि हो और काम करते हुए उसे संतुष्टि मिले।

उन्होंने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए बताया कि उनका जन्म एक सामान्य ग्रामीण परिवार में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने शिक्षक के रूप में करियर शुरू किया और बाद में राजनीति में आए। लगातार प्रयासों के बाद उन्हें देश की सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी परिस्थितियों को भविष्य की सीमा नहीं मानना चाहिए।

मन बड़ा होना ही असली आध्यात्मिकता

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने आध्यात्मिकता को भी व्यापक अर्थों में समझाया। उन्होंने कहा कि केवल मंदिर में पूजा, मस्जिद में इबादत या गिरिजाघर में प्रार्थना करना ही अध्यात्म नहीं है। दूसरों के प्रति संवेदनशील होना, जरूरतमंद की मदद करना और मन को विशाल बनाना भी आध्यात्मिकता का हिस्सा है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियों—'छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं हो सकता'—का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और मानवीय मूल्यों को अपनाने की सलाह दी।

हीरे की कहानी से समझाया धैर्य का महत्व

राजनाथ सिंह ने असली और नकली हीरे की पहचान से जुड़ी कहानी सुनाकर धैर्य का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि एक राजा के सामने असली और नकली हीरों की पहचान करने की चुनौती आई। बड़े-बड़े जौहरी भी इसका जवाब नहीं दे पाए। बाद में एक व्यक्ति ने हीरों को धूप में रखा। कांच के नकली हीरे गर्म हो गए, जबकि असली हीरे ठंडे रहे।

इस कहानी के माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि कठिन परिस्थितियों और दबाव के समय व्यक्ति का धैर्य ही उसकी वास्तविक क्षमता को सामने लाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि बीबीडी विश्वविद्यालय से निकलने वाले विद्यार्थी समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

ब्रजेश पाठक समेत कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला और विधायक अदिति सिंह मौजूद रहे। बीबीडी विश्वविद्यालय की चांसलर अलका दास और प्रो-चांसलर विराज सागर दास ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कुलपति डॉ. एसके श्रीवास्तव, विश्वविद्यालय के शिक्षक, प्रबंधन के पदाधिकारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समारोह में सामान्य शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के 31 और डेंटल प्रोग्राम के 19 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए गए। रक्षा मंत्री ने डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके माता-पिता, अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान को भी याद रखने की अपील की।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

19 Nov 2026

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

19 Nov 2026

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

18 Nov 2026

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

18 Nov 2026

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

19 Nov 2026

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत

18 Nov 2026

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

18 Nov 2026

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

21 Nov 2026

अब सियासत की पिच पर चहल की फिरकी, BJP के OBC मोर्चे में मिली जगह