यूपी में 17 लाख युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण, 7 लाख से अधिक को नौकरी; CM योगी ने रोजगार का बताया रोडमैप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल प्रशिक्षण पर सरकार का फोकस बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवा वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कौशल विकास और रोजगार के आंकड़े साझा किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और उत्तर प्रदेश देश का सबसे युवा प्रदेश। ऐसे में युवाओं की प्रतिभा को सही प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत अब तक 17 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनमें सात लाख से अधिक युवाओं को परिसर चयन (कैंपस प्लेसमेंट) के जरिए नौकरी मिली है।
रोजगार मेलों से 50 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2026 में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से 50 हजार से अधिक प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मिला है। खास बात यह रही कि इनमें 3,400 से अधिक दिव्यांग युवा भी शामिल हैं। वहीं, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत 1.23 लाख से अधिक ग्रामीण युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
योगी ने कहा कि कौशल विकास का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने और युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप अवसर देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
1700 स्कूलों में चल रहा प्रोजेक्ट प्रवीण
स्कूली स्तर पर भी कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक प्रदेश के 1,700 से अधिक माध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट प्रवीण संचालित है। इसके माध्यम से 2.50 लाख से अधिक विद्यार्थी कौशल आधारित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सरकार का उद्देश्य पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को रोजगारपरक दक्षताओं से भी परिचित कराना है।

AI और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक कोर्स से तैयार हो रहे युवा
तकनीकी बदलावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से 150 से अधिक आईटीआई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और 3D प्रिंटिंग जैसे विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इन आधुनिक पाठ्यक्रमों के जरिए प्रशिक्षित 12 हजार से अधिक युवाओं को कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार मिल चुका है। सरकार का जोर युवाओं को केवल पारंपरिक ट्रेड तक सीमित रखने के बजाय नई तकनीक और उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार करने पर है।
उद्योगों की जरूरत के हिसाब से तैयार होगा कार्यबल
मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों को प्रशिक्षित और दक्ष कर्मचारी उपलब्ध कराने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल एवं रोजगार क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। इससे युवाओं को देश के भीतर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशिक्षण केंद्रों के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कई मंत्री एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

मां को अंतिम विदाई देकर कुछ घंटों बाद काम पर लौटे CM योगी, लखनऊ में PM मोदी के मंच पर पहुंचे; जयंत चौधरी ने भी की सराहना

डिग्री नहीं, हुनर से बनेगा भविष्य! लखनऊ में PM मोदी बोले- आने वाला वक्त हुनरमंद युवाओं का

पीएम मोदी के दौरे को लेकर लखनऊ में अलर्ट, 50 डॉक्टरों की टीम तीन अस्पतालों में तैयार

भूतनाथ मार्केट में एक साल से सीवर ओवरफ्लो, कारोबार प्रभावित; नगर निगम के घेराव की चेतावनी
टॉप रीड्स

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).