भूतनाथ मार्केट में एक साल से सीवर ओवरफ्लो, कारोबार प्रभावित; नगर निगम के घेराव की चेतावनी

लखनऊ। अयोध्या रोड स्थित भूतनाथ मार्केट में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने स्थानीय व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जोन-7 के अंतर्गत आने वाले इस प्रमुख बाजार में पिछले करीब एक साल से सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। लंबे समय से बनी इस समस्या का अब तक स्थायी समाधान नहीं होने से दुकानदारों में नगर निगम प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
व्यापारियों का कहना है कि सीवर का गंदा पानी सड़क पर जमा रहने से बाजार में आने-जाने वाले ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार लोग गंदे पानी से बचने के लिए बाजार में आने से कतराते हैं। इसका सीधा असर दुकानदारों के कारोबार पर पड़ रहा है। वहीं, सीवर के पानी से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों का वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में कई बार संबंधित विभाग और नगर निगम में शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अधिकारियों की ओर से कोई ऐसा ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे समस्या का स्थायी समाधान हो सके। शिकायतों के बाद भी हालात जस के तस बने रहने से व्यापारियों में आक्रोश है।
नगर निगम का घेराव करने की चेतावनी
पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भूतनाथ मार्केट में पिछले एक साल से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया। इससे यहां के व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है और उन्हें रोजाना दुर्गंध व गंदगी के बीच काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का उचित समाधान नहीं किया गया तो प्रभावित व्यापारियों को साथ लेकर नगर निगम का घेराव किया जाएगा। व्यापारियों की मांग है कि नगर निगम और संबंधित विभाग तत्काल मौके का निरीक्षण कर सीवर की समस्या का स्थायी समाधान कराएं, ताकि बाजार में स्वच्छता बहाल होने के साथ ही कारोबार भी सामान्य हो सके।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

जिस मां ने अजय को योगी बनाया, वह मां अब दुनिया में नहीं रहीं; 91 साल की उम्र में सावित्री देवी का निधन

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटर योजना को लेकर बड़ा अपडेट, 22,785 छात्राओं के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के निर्देश

लखनऊ को AI टेक्नोलॉजी का नया केंद्र बनाने की तैयारी, वृंदावन योजना में विकसित होगी AI सिटी

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत
टॉप रीड्स

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात, 50 हजार विद्यार्थियों को मिले टैबलेट



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).