Sat, Nov 21
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर लखनऊ में अलर्ट, 50 डॉक्टरों की टीम तीन अस्पतालों में तैयार

By Syed Fiza Khatoon·21 Nov 2026 11:43 AM (IST)
0
पीएम मोदी के दौरे को लेकर लखनऊ में अलर्ट, 50 डॉक्टरों की टीम तीन अस्पतालों में तैयार

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज शनिवार, 21 नवंबर को राजधानी लखनऊ आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। पीएम के दौरे को देखते हुए पूरा शहर हाई अलर्ट पर है। एयरपोर्ट से लेकर गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों को जोन और सेक्टर में बांटकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर करीब 4,400 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। इसके अलावा एनएसजी, एटीएस, पीएसी, आरआरएफ, स्नाइपर और एंटी ड्रोन टीमों को भी मुस्तैद किया गया है। कार्यक्रम स्थल और आसपास की इमारतों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई गई है। पूरे इलाके की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है।

शाम 5:30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम करीब 5:30 बजे गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे। यहां वह पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

इस समारोह में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनएसटीआई) और इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (आईटीओटी) के 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री विशेष विमान से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से शहीद पथ होते हुए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जाएंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह वापस एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली रवाना होंगे।

सुरक्षा में 4400 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और विशेष सुरक्षा बल शामिल हैं।

  • 8 डीसीपी और 10 अपर पुलिस उपायुक्त।

  • 34 सहायक पुलिस आयुक्त।

  • 114 निरीक्षक और 946 उपनिरीक्षक।

  • 108 महिला उपनिरीक्षक।

  • 1,967 सिपाही और 423 महिला आरक्षी।

  • ट्रैफिक पुलिस के 31 निरीक्षक और 140 उपनिरीक्षक।

  • 11 कंपनी और दो प्लाटून पीएसी।

  • दो कंपनी आरआरएफ।

  • एनएसजी, एटीएस और स्नाइपर टीमें।

  • एंटी ड्रोन सिस्टम और विशेष एंटी ड्रोन टीम।

इसके साथ ही महत्वपूर्ण इमारतों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं।

तीन बड़े अस्पतालों में बनाए गए सेफ हाउस

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी विशेष तैयारी की है। राजधानी के तीन प्रमुख अस्पतालों में सेफ हाउस बनाए गए हैं।

1. लोकबंधु राजनारायण अस्पताल

इमरजेंसी और आईसीयू की व्यवस्था के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी।

2. डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान

आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, जरूरी दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था की गई है।

3. एसजीपीजीआई

विशेषज्ञ चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ को आपात स्थिति के लिए तैयार रखा गया है।

तीनों अस्पतालों में करीब 50 डॉक्टरों और कर्मचारियों की टीम तैयार की गई है। इसमें कार्डियोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी और हड्डी रोग सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ शामिल हैं। नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ को भी जिम्मेदारी दी गई है। सेफ हाउस में बेड, जरूरी दवाएं, चिकित्सा उपकरण और ब्लड की व्यवस्था भी की गई है।

दोपहर 12 से रात 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन

प्रधानमंत्री के काफिले की आवाजाही को देखते हुए शनिवार को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा। खासकर गोमतीनगर, विभूतिखंड, शहीद पथ, कमता और पॉलीटेक्निक चौराहे के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा।

इन प्रमुख रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

क्षेत्र

यातायात व्यवस्था

डिगडिगा चौराहा

गोमतीनगर नए ओवरब्रिज की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे

लोहिया संस्थान तिराहा

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर आवागमन प्रतिबंधित

पिकप ओवरब्रिज

प्रतिष्ठान की ओर जाने वाले वाहनों को पॉलीटेक्निक की तरफ भेजा जाएगा

कठौता चौराहा

विजयीपुर अंडरपास की ओर यातायात प्रतिबंधित

बैंक ऑफ इंडिया तिराहा

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे

समिट बिल्डिंग तिराहा

विजयीपुर अंडरपास के बीच सर्विस रोड पर प्रतिबंध

कमता तिराहा

शहीद पथ और संबंधित सर्विस रोड पर प्रतिबंध

हयात होटल तिराहा

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर सामान्य यातायात बंद

शहीद पथ पर भी रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध

पीएम के काफिले की आवाजाही के चलते शहीद पथ के कई प्रवेश मार्गों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

  • अय्यप्पा अंडरपास से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

  • हुसड़िया अंडरपास से शहीद पथ की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

  • मलेशेमऊ अंडरपास से शहीद पथ पर वाहन नहीं जा सकेंगे।

  • सीएमएस गोमतीनगर विस्तार तिराहे से शहीद पथ की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

  • नीलमथा अंडरपास, लुलु मॉल, मेदांता अंडरपास और अंसल की ओर से शहीद पथ पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

वैकल्पिक रास्तों से जा सकेंगे वाहन

पॉलीटेक्निक चौराहे से हजरतगंज जाने वाले वाहन भूतनाथ, बादशाहनगर और निशातगंज होकर जा सकेंगे। समता मूलक चौराहे से पेपर मिल कॉलोनी, गोमती बैराज, 1090 चौराहा और बटलर रोड का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

अयोध्या मार्ग से कमता की ओर जाने वाले बड़े व्यावसायिक वाहन और बसें इंदिरा नहर पुल चौराहे से किसानपथ होकर जा सकेंगी।

एंबुलेंस और शव वाहनों को मिलेगी छूट

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को रास्ता उपलब्ध कराया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी जरूर कर लें।

सिटी बसों के संचालन पर भी पड़ेगा असर

प्रधानमंत्री के दौरे के कारण एयरपोर्ट, शहीद पथ और अमौसी रूट पर चलने वाली करीब 22 सिटी बसों का संचालन प्रभावित रहेगा। इन बसों को जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा। प्रशासन की कोशिश है कि सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह बंद न हो और यात्रियों को कम से कम परेशानी उठानी पड़े।

प्रशासन की अपील: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए वाहन चालक निर्धारित ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें। अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

19 Nov 2026

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

19 Nov 2026

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

18 Nov 2026

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

18 Nov 2026

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

18 Nov 2026

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

18 Nov 2026

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

19 Nov 2026

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत

18 Nov 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात, 50 हजार विद्यार्थियों को मिले टैबलेट