Sonu Gupta
मूल रूप से हरदोई जिले के कछौना के निवासी हैं। वर्तमान में वह लखनऊ स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय से बीएड की पढ़ाई कर रहे हैं। दृष्टिबाधित होने के बावजूद सोनू ने अपनी शारीरिक चुनौती को कभी अपनी राह का रोड़ा नहीं बनने दिया। ब्रेल लिपि और आधुनिक एक्सेसिबिलिटी तकनीक की मदद से वह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं और सूचनाओं के साथ-साथ लेख लिखकर जनसमुदाय तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाते रहे हैं। सोनू का मानना है कि दृष्टिबाधित समाज के लोग आज शिक्षा, रोजगार, खेल और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। ऐसे में पत्रकारिता का क्षेत्र भी उनसे अछूता नहीं रहना चाहिए। इसी सोच और संकल्प के साथ उन्होंने "विजुअल लाइव" से जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उनका उद्देश्य न केवल अपनी लेखनी के माध्यम से समाज तक सही और सार्थक जानकारी पहुंचाना है, बल्कि दृष्टिबाधित युवाओं को भी पत्रकारिता से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। सोनू को उम्मीद है कि उनकी यह पहल दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और आने वाले समय में दृष्टिबाधित समाज के अधिक से अधिक युवा पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित करेंगे।

