ऑस्ट्रिया में गूंजा वंदे मातरम
लखनऊ। अपने पहली ऑस्ट्रिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां जोरदार स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के बाद दो दिन के दौरे पर ऑस्ट्रिया पहुंच गए। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ है। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी की मेजबानी की। दोनों के बीच मुलाकात के बाद पीएम मोदी का एक और खास अंदाज में स्वागत किया। ऑस्ट्रिया के ऑर्केस्ट्रा ग्रुप ने वंदे मातरम गाकर पीएम मोदी को हैरान किया।
पीएम मोदी हुए मंत्रमुग्ध
साफ उच्चारण और बेहतरीन संगीत के साथ वंदे मातरम की प्रस्तुति पीएम मोदी को खूब भायी और वह ध्यान से सुनते रहे। इसे लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ऑस्ट्रिया अपनी जीवंत संगीत संस्कृति के लिए जाना जाता है। वंदे मातरम की इस अद्भुत प्रस्तुति की बदौलत मुझे इसकी झलक मिली।
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को ऑस्ट्रिया की यात्रा पर मंगलवार को विएना पहुंचे। इस यात्रा के दौरान दोनों देश अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने तथा कई भू-राजनीतिक चुनौतियों पर निकट सहयोग के तरीकों पर विचार करेंगे। रूस की दो-दिवसीय यात्रा के बाद मोदी वियना पहुंचे हैं। यह 40 वर्ष से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है। इससे पहले 1983 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस देश की यात्रा की थी।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).