
विवेक खंड के व्यापारी हुए एकजुट, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल इकाई का गठन
विवेक खंड ,गोमती नगर के व्यापारी ,अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हुवे एकजुट
"उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल , विवेक खंड इकाई "का हुआ गठन,
बड़ी संख्या में व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में विवेक खंड, गोमती नगर स्थित नीलकंठ रेस्टोरेंट में विवेक खंड, गोमती नगर मार्केट के व्यापारियों की बड़ी बैठक बृहस्पतिवार देर शाम आयोजित हुई बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में विवेक खंड, गोमती नगर के व्यापारियों ने बैठक में अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा तथा उनके समाधान के लिए सर्वसम्मति से व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण करते हुए "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, विवेक खंड, गोमती नगर इकाई "का गठन किया बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान में व्यापारियों के सामने अनेक प्रकार की चुनौतियां हैं तथा मजबूत संगठन के गठन से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान मान सम्मान एवं सभी सम्मान के साथ होना संभव है उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल प्रत्येक व्यापारी की समस्या के समाधान के लिए कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगा तथा उन्होंने व्यापारियों से भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आवाहन किया उन्होंने कहा सम्मान एवं स्वाभिमान से व्यापार करने के लिए व्यापारियों की एकजुटता एवं सकारात्मक सोच अति आवश्यक है
बैठक में सर्वसम्मति से" उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, विवेक खंड ,गोमती नगर इकाई" में हेमंत कुकरेजा को अध्यक्ष, नितिन काकरिया को महामंत्री, हर्ष अरोरा को कोषाध्यक्ष, तरुण वर्मा ,पुनीत टंडन ,रितेश सोनकर ,अनुज माहेश्वरी , हरीश शरण अग्रवाल को उपाध्यक्ष ,भवानी शंकर पंत को संगठन मंत्री ,मनोज अरोड़ा एवं फूलचंद गौड़ को मंत्री के रूप में चुना गया तथा संरक्षक मंडल में वरिष्ठ व्यापारी श्री पृथ्वीपाल सिंह ,श्री शंकर लड़कानी ,श्री मोहम्मद फैसल ,एवं श्री गंगाराम रहेजा को चुना गया नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत कुकरेजा ने बताया नवगठित इकाई के पदाधिकारिओ का का शपथ ग्रहण समारोह अतिशीघ्र आयोजित होगा इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर साकेत चतुर्वेदी मुख्य रूप से मौजूद रहे तथा बैठक में विवेक खंड, गोमती नगर मार्केट के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).