
25 को लखनऊ में स्वदेशी व्यापारी जुटान
स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सहसंगठक सतीश कुमार एवं संदीप बंसल रहेंगे उपस्थित
लखनऊ | स्वदेशी की अलख जगाने, स्वदेशी उद्यमियों एवं व्यापारियों को आ रही बाधाओं से मुक्त कराने, उनके सुझावों को भारत सरकार तक पहुंचाने के लिए पच्चीस फरवरी दिन बुधवार को राजधानी लखनऊ में स्वदेशी व्यापारी जुटान आयोजित किया जा रहा है प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी अश्वन वर्मा ने बताया की राजधानी लखनऊ के ऐशबाग रोड स्थित होटल स्काई हाई में पच्चीस फरवरी को स्वदेशी व्यापारी जुटाने आयोजित होगी, जिसके मुख्य अतिथि एवं वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय राष्ट्रीय सहसंगठक सतीश कुमार होंगे जुटान की अध्यक्षता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल करेंगे। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संयोजक अनुपम श्रीवास्तव एवं अवध प्रांत संयोजक अमित सिंह भी उपस्थित रहेंगे। राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाले इस जुटान कार्यक्रम में व्यापारियों, उद्यमियों के विभिन्न बानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).