
अवकाश के दिन भी कार्यालय खुलने से कर्मचारी परेशान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पिकअप भवन गोमती नगर लखनऊ के सचिव द्वारा प्रत्येक राजकीय एवं साप्ताहिक अवकाश में कार्यालय खोला जा रहा है जिससे कर्मचारी महीने के 30 दिन कार्यालय आकर राजकीय कार्य संपादित करते हैं। प्रत्येक शनिवार रविवार को कार्यालय खोला जा रहा है। सूत्रो के अनुसार कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार के अवकाश की मांग किए जाने कोई अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाता है महिला कर्मचारियों को सचिव द्वारा बाल्य देखभाल अवकाश चिकित्सा का उफर्चित अवकाश आकस्मिक अवकाश एवं अन्य किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाता है जिस महिला कर्मचारी राज के कार्य के साथ-साथ अपने पारिवारिक दायित्व का निर्वहन करने में अपने आप को बहुत असहज महसूस कर रही हैं । कर्मचारियों का एक प्रकार से शोषण किया जा रहा है। कुछ महिला कर्मचारियों की मानसिक हालत तक खराब होने की स्थिति में है। इससे विभागीय महिला कर्मचारी सबसे अधिक परेशान है।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).