
राजनाथ सिंह से मिला सिन्धी समाज भगवान झूलेलाल जी की जयंती पर छुट्टी घोषित हो
भगवान झूलेलाल जी के स्वागत द्वार जल्द बनाएं जाने की मांग
लखनऊ | सिन्धी समाज मिला अपने सांसद व देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी से चेट्टी चंद मेला कमेटी के पदाधिकारी व सिंधु सभा के सभी पदाधिकारियों ने उनके समक्ष मांग रखी कि पूरे देश में बीजेपी शासित राज्यों में भगवान झूलेलाल जी की जयंती पर स्वर्जनिक छुट्टी घोषित है उतर प्रदेश में इससे स्थगित रखा गया है पूरे देश में 20 मार्च को भगवान झूलेलाल जी की जयंती बहुत ही धूम धाम से मनाई जानी है उतर प्रदेश में झूले लाल जयंती पर स्वर्जनिक छुट्टी घोषित होनी चाहिए इसके अलावा नगर निगम कार्यकारिणी में पास झूले लाल वाटिका में स्वागत द्वार के लिए सम्बन्धित संस्था को 46 लाख रूपये फंड मिल चुका है अब झूले लाल वाटिका में स्वागत द्वार किस स्थान पर बनेगा उसके लिए जगह चिन्हित कर जल्द बनाएं जाने की मांग भी उनके समकक्ष रखी गई सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी अनिल बजाज,चेट्टी चंद मेला कमेटी अध्यक्ष रतन मेघानी महामंत्री संजय जसवानी सिन्धु सभा के कोषाध्यक्ष श्याम कृषनानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत लालचंदानी घनश्याम दास सहित सभी ने मुलाकात मांग पत्र उन्हें सौंपा गया इस मौके पर मेला कमेटी की तरफ से अशोक मोतियानी रतन मेघानी और संजय जसवानी ने सिन्धी अकादमी का बजट 2 करोड़ किए जाने पर भी चर्चा की गई राजनाथ सिंह जी के आवास पर मुलाकात में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल विधायक मुकेश शर्मा विधायक योगेश शुक्ला उपस्थित रहे





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).