
राज्य कर विभाग की अहम बैठक लखनऊ में संपन्न, धारा 161 व नोटिस तामील व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा
लखनऊ | आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को प्रमुख सचिव, राज्य कर एवं कमिश्नर, राज्य कर उत्तर प्रदेश के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य कर से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई। बैठक का मुख्य केंद्र धारा 161 के अंतर्गत एकपक्षीय आदेश, धारा 73/74 के मामलों तथा डाक (रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट) के माध्यम से नोटिस एवं आदेशों की तामील की प्रक्रिया रहा। इन विषयों पर व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में संगठन की ओर से प्रान्तीय अध्यक्ष श्री रमेश जायसवाल, प्रान्तीय महासचिव श्री देवेन्द्र कुमार शर्मा (शिकोहाबाद), निवर्तमान अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह गहलौत, प्रान्तीय सचिव श्री सुशील मौर्या, संयुक्त सचिव श्री पीयूष गहलौत तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री राजीव कुलश्रेष्ठ (मैनपुरी) एवं श्री सन्तोष गुप्ता (कानपुर) उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य कर प्रणाली को अधिक पारदर्शी, व्यावहारिक एवं करदाताओं के अनुकूल बनाना रहा, जिस पर सकारात्मक चर्चा हुई।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).