
लोकतान्त्रिक व संवैधानिक मूल्यों के की रक्षा के लिये डबल इन्जन सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध
दया शंकर चौधरी
* पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन सरकार की प्राथमिकता-केशव प्रसाद मौर्य
* उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज मे लोकतंत्र सेनानियो को किया सम्मानित
लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर आपातकाल की त्रासदी, कठिनाइयों, परिस्थितियो व विपत्तियो की जानकारी आम लोगो को देने के उद्देश्य से प्रयागराज पहुंचे। जहां पर उन्होंने सर्किट हाउस मे प्रेस वार्ता की। जिला पंचयात परिसर मे एक पेड़ मां के नाम से वृक्षारोपण किया। आपातकाल पर लगायी गयी प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते हुये वहां आयोजित सेमिनार को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित किया।
प्रयागराज मे हेलीपैड व सर्किट हाउस मे उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उन्होने यहां पर जन संवाद किया व जन समस्याओ की सुनवाई भी किया व प्रेस वार्ता किया। बुधवार को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो मे अपने सम्बोधन मे श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकतान्त्रिक व संवैधानिक मूल्यों के की रक्षा के लिये डबल इन्जन सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन सरकार की प्राथमिकता है। कहा कि हमारा संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है।आपाताकाल जैसा दिन हमारी सरकार कभी नहीं आने देगी।आपातकाल से जुड़े चुनिंदा लोगों से अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह न केवल आपातकाल के स्मरण का अवसर है, अपितु गहन चिंतन और लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों के प्रति नई प्रतिबद्धता का अवसर भी है।
देशभक्ति व देश प्रेम की भावना से परिपूर्ण अपने सम्बोधन मे उप मुख्यमंत्री ने आपातकाल के दौरान आयी समस्याओ व विपत्तियो के सम्बन्ध मे विस्तार से प्रकाश डाला। भारतीय लोकतंत्र की जड़ो को मजबूत करने व संवैधानिक मर्यादाओ को बनाये रखने के लिये दिये गये प्रेरक उद्बोधन मे उन्होंने जहाँ संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता जताई, वहीं नयी पीढ़ी मे नव चेतना, नव जागृति पैदा करने के लिए नयी ऊर्जा व नये उत्साह का संचार किया। कहा कि 25 जून को आपातकाल दिवस के अवसर पर उससे जुड़ी त्रासदी/विपत्तियों से आम जनता को अवगत कराये जाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
आपातकाल दिवस मनाने से प्रत्येक भारतीय में व्यक्तिगत स्वतंत्रता और हमारे लोकतंत्र की रक्षा की अखंड ज्योति प्रज्वलित रखने में मदद मिलेगी, जिससे तानाशाही ताकतों को उन भयावह घटनाओं को दोहराने से रोका जा सकेगा।
कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लिया गया निर्णय “उन लाखों लोगों की भावना का सम्मान करने के लिए है, जिन्होंने आपातकाल के दौरान अकथनीय उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष किया"। केशव प्रसाद मौर्य बोले कि-हम उन सभी लोगों के दृढ़ संकल्प की सराहना करते हैं,जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया, संघर्ष किया और भारत के लोकतंत्र की रक्षा का दायित्व निभाया।
भारत को पूरी दुनिया में लोकतंत्र की जननी के रूप में जाना जाता है। मोदी जी के नेतृत्व मे भारत ने हमेशा से लोकतांत्रिक मूल्यों और विमर्श का समर्थन किया गया है। वर्तमान सरकार द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों की हमेशा रक्षा की गई है।अब कभी भी भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने नही दिया जायेगा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला नही घोंटने दिया जायेगाआपातकाल दिवस का उद्देश्य युवा पीढ़ी को आपातकाल की सच्चाई से अवगत कराना तथा संविधान के मूल सिद्धांतों के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाना है।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).