
उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली का कहर
लखनऊ। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बुधवार की रात आंधी ने कोहराम मचा दिया है। नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत समेत कई जिलों में भारी तूफान देखने को मिला है। तेज आंधी के कारण कई जिलों में जानमाल का बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं और सड़कें जाम हो गईं। उत्तर प्रदेश में आंधी, तूफान औरबिजली के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं।
24 घंटे में 34 लोगों की मौत
प्रशासन की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में बीते 24 घंटे में आंधी, पानी,बिजली गिरने और तूफान से 34 लोगो की मौत हो गई है। कांसगंज और फतेहपुर में आंधी और तूफान से 5-5 लोगों की मौत हुई है।
- गाजियाबाद- 21 मई को आंधी तूफान के कारण 2 लोगों की मौत।
- मेरठ- 21 मई को आंधी तूफान के कारण 4 लोगों की मौत।
- बुलंदशहर- 21 मई को आंधी तूफान के कारण 3 लोगों की मौत।
- ओरैया- 21 मई को आंधी तूफान के कारण 2 लोगों की मौत।
- कासगंज- 21 मई को आंधी तूफान के कारण 5 लोगों की मौत।
- फिरोजाबाद- 21 मई को आंधी तूफान के कारण 1 की मौत।
- फतेहपुर- 22 मई को आंधी तूफान के कारण 5 लोगों की मौत।
- इटावा- 22 मई को आंधी तूफान के कारण 2 लोगों की मौत।
- अलीगढ़- 22 मई को आंधी तूफान के कारण 1 की मौत।
- कानपुर देहात- 22 मई को आंधी तूफान के कारण 2 लोगों की मौत।
- हाथरस- 22 मई को आंधी तूफान के कारण 1 की मौत।
- गौतमबुद्ध नगर- 21 मई को आंधी तूफान के कारण 2 लोगों की मौत।
- चित्रकूट- आकाशीय बिजली के कारण 1 की मौत।
- अम्बेडकर नगर- आकाशीय बिजली के कारण 1 की मौत।
- कानपुर नगर- 21 मई को आंधी तूफान के कारण 2 लोगों की मौत।
मेरठ में पेड़ गिरने से युवक की मौत: मेरठ में आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन अस्त -व्यस्त कर दिया। आधे घंटे में शहर की तस्वीर बदल.गई। पूरा शहर.अंधेरे में डूबा हुआ है, सड़कों पर पेड़ उखड़ गए, पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत हो गई है। मृतक का नाम अमित चौधरी है और वह थाना दौराला क्षेत्र के रूहासा गांव का रहने वाला है। वहीं थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में तीन मंजिलें एक मकान की दीवार पड़ोस की कच्ची छत पर गिर गई, जिसमें एक महिला और उसकी बच्ची दब गई। दोनोंं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रेटर नोएडा में तेज आंधी तूफान ने ली युवक की जान: एनटीपीसी टाउनशिप में घर से वॉक पर निकले युवक के ऊपर विकराल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से युवक की मौके पर मौत हो गई है। युवक DAV NTPC स्कूल में अध्यापक के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के एनटीपीसी चौकी का मामला।
कुशीनगर में झोपड़ी गिरने से महिला की मौत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भी तूफान का कहर देखने को मिला है। कुशीनगर में बुधवार को तूफान के दौरान झोपड़ी गिरने से ओक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, टोला सियरहा गांव में महिलाएं खेतों में काम कर रही थीं। धूल भरी आंधी के साथ बारिश आने के बाद सभी एक झोपड़ी में शरण लेने के लिए दौड़ीं। कुछ महिलाओं ने वहां खाट के नीचे शरण ली और मंती देवी झोपड़ी को गिरने से बचाने के लिए उसे थामे खड़ी रहीं। हालांकि, तेज हवा के कारण झोपड़ी ढह गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
CM योगी ने अधिकारियों को दिया निर्देश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें। आकाशीय बिजली, आंधी तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि अधिकारीगण सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए आख्या शासन को भेजें, ताकि इस सम्बन्ध में अग्रेत्तर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).