
सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने गोरखपुर रोड देवरिया स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल का किया उद्घाटन
उच्च गुणवत्ता और किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित कराना सरकार की प्रार्थमिकता : शशांक मणि त्रिपाठी
देवरिया। सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में कई अहम और महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। देवरिया में मेडिकल कॉलेज इसका एक उदाहरण है।
श्री त्रिपाठी बृहपतिवार को गोरखपुर रोड देवरिया स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में निजी क्षेत्र की भी भूमिका अहम हैं। निजी क्षेत्र के पास संसाधन, संरचना, दक्षता और कौशल हैं जो सरकार के भार को काफ़ी कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने बेहतर स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव मुक्त रहने से हम हमेशा स्वस्थ रह सकेंगे। उन्होंने राजधानी लखनऊ को छोड़कर देवरिया जैसे छोटे से जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आरोग्यम हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर दंपति की सराहना की। कहा कि एक ओर जहां डॉक्टर जिलों से राजधानी में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं वहीं यह डॉक्टर दंपति राजधानी छोड़कर देवरिया को चुना। आप बधाई के पात्र हैं। रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर यह जनपथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आरोग्यम हॉस्पिटल अपनी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी एक अलग पहचान बनाए ऐसी मेरी कामना है। इस अवसर पर अस्पताल के संचालक डॉक्टर ओमकार मिश्र (डायबिटीज, हृदय एवं श्वांस रोग विशेषज्ञ) ने कहा कि यह अस्पताल अपनी नैतिक जिम्मेदारी से कभी पीछे नहीं हटेगा। यह अस्पताल बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित हैं। अपनी सुविधाओं में विस्तार करते हुए हम जल्द ही यहां एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, रक्त जांच सहित मरीजों को भर्ती कर इलाज करने की सुविधा उपलब्ध कराने जा रहे हैं। शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्तुति मिश्रा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आस में मरीज गोरखपुर और लखनऊ का रुख करते हैं जबकि उनका इलाज स्थानीय स्तर पर भी हो सकता है।
मंच का संचालन गुड्डू पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम को भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, लेखपाल संघ देवरिया के पूर्व अध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा ने संबोधित किया। इस अवसर पर दुर्गेश तिवारी, डॉक्टर एम त्रिपाठी, डॉक्टर संतोषानंद, डॉक्टर प्रवीण पाण्डेय, डॉक्टर नेहा मिश्रा, डॉक्टर कृष्ण कांत मिश्र, अरविंद तिवारी, अभय नाथ त्रिपाठी, हिंदू वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना राय, पूर्व उपाध्यक्ष अमित मदनवाल, सभाषद वार्ड नंबर 16 धर्मेंद्र सिंह, अमित मिश्रा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बरहज धनेश पासवान, सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).