
ट्रांस गोमती माहेश्वरी समाज लखनऊ के कार्यसमिति सदस्यों का चुनाव सम्पन्न
लखनऊ। ट्रांसगोमती महेशवरी समाज का चुनाव विशाल खंड गोमतीनगर मे सम्पन्न हुआ। जिसमे संजीव माहेश्वरी अध्यक्ष एवं विकास माहेश्वरी मंत्री चुने गए। कार्यक्रम का शुभारंभ महामंत्री रवींद्र गांधी परमानंद गुप्ता पी सी गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं महेश वंदना गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रांतीय चुनाव अधिकारी संजय काबरा द्वारा सर्वसम्मति से चुने हुए नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की। उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी मनोज माहेश्वरी और संजीव सोमानी अर्थ मंत्री अंशु माहेश्वरी के अलावा अनुराग माहेश्वरी दीपक माहेश्वरी बनवारी सोमानी रतन चंद्र गुप्ता, लक्ष्मी काबरा, विनय माहेश्वरी सौरभ माहेश्वरी अनिल गुप्ता शुभम सोमानी हर्ष माहेश्वरी सुमित माहेश्वरी पीयूष माहेश्वरी शिवेंद्र माहेश्वरी अनुराग माहेश्वरी और दीपक बल्दुआ ट्रांस गोमती माहेश्वरी समाज के कार्यकारिणी मंडल सदस्य चुने गए। विकास माहेश्वरी मंत्री ने समाज के युवाओं को इस कार्यकारिणी में सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी। विकास ने समाज के सभी वर्गों को हर संभव सहायता एवं समाज की प्रगति का वादा किया। चुनाव अधिकारी गिरधारी लाल सोमानी ने चुनाव की पूरी प्रक्रिया के साथ चुनाव संपन्न कराया। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).