रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों की कलाई पर बंधी स्नेह और सम्मान की राखी
लखनऊ। भाई-बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर भारतीय जन सेवा समिति की महिला सदस्यों ने थाना तालकटोरा पहुंचकर थाना प्रभारी कुलदीप दुबे सहित समस्त पुलिसकर्मियों को पारंपरिक रूप से माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस आत्मीय पहल से कुछ समय के लिए पूरे थाने का वातावरण भाई-बहन के स्नेह, प्रेम और सम्मान के अनोखे बंधन से सराबोर हो गया। पुलिसकर्मियों ने भी महिला सदस्यों के इस स्नेहपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी तालकटोरा कुलदीप दुबे ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, विश्वास और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। भारतीय जन सेवा समिति की महिला सदस्यों द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर जिस आत्मीयता और सम्मान का भाव प्रकट किया गया है, उससे सभी पुलिसकर्मियों का उत्साह और मनोबल बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। ऐसे अवसरों पर समाज की ओर से मिलने वाला स्नेह और अपनापन उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर भारतीय जन सेवा समिति के अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता शैलेश बाजपेई ‘शीलू’ ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने घर-परिवार से दूर रहकर दिन-रात समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। अनेक पुलिसकर्मी ऐसे होते हैं जो त्योहारों पर भी अपने परिवार के बीच नहीं पहुंच पाते और अपनी ड्यूटी को सर्वोपरि रखते हैं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि सुरक्षा, विश्वास, स्नेह और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। भारतीय जन सेवा समिति आगे भी समाजहित में ऐसे मानवीय एवं जनसेवा से जुड़े कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निरीक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक दिनेश कुमार समेत कई पुलिसकर्मी व कुसुम गुप्ता, मीना चौबे, मीरा बंसल, हेमा झा, पिंकी शर्मा, नीता द्विवेदी, नीतू सिंह, बिंदु तिवारी, सीमा सिंह एडवोकेट, लक्ष्मी सिंह, कनकलता सिंह, दीप्ति सिंह, सुषमा गुप्ता, सरोज सिंह, मिथलेश शुक्ला, प्रमिला शर्मा, सीमा सिंह, प्रिया गुप्ता, नीरू अस्थाना, आरती यादव, सरिता सोनी, वर्षा गुप्ता, कांति सिंह, माधुरी यादव समेत दर्जनों महिलाएं व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बीबीडी परिसर में चार दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारम्भ, साधो बैंड के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Surprise Fortress Check Conducted at Gorakhpur Junction to Ensure Safe and Hygienic Catering

बलिया में बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

50 साल का सफर पूरा करेगा यूपी लोक आयुक्त संगठन, CM योगी करेंगे स्मारिका का विमोचन
टॉप रीड्स

करीब दो दर्जन मुकदमों में वांछित सहारा इंडिया के डायरेक्टर संजय अरोड़ा का हार्ट अटैक से निधन

बलिया में बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

15 दिन पुराने विवाद में फिर भिड़े दो पक्ष, बांस के प्रहार से घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बीबीडी परिसर में चार दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारम्भ, साधो बैंड के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

फटे टायर के साथ फॉर्च्यूनर लेकर भागा युवक, कार में बेहोश मिली युवती, चिनहट में मचा हड़कंप

भारतीय ज्ञान परंपरा स्वामी विवेकानंद और डॉ मोहन भागवत की समदृष्टि

नियुक्तियों में पारदर्शिता नहीं तो संस्थान की साख पर संकट, सीएम योगी ने दी नसीहत



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).