सनातन की एकता ही देश की शक्ति, हिंदू राष्ट्र की स्थापना सांस्कृतिक पुनर्जागरण का मार्ग : आचार्य अंगद त्रिपाठी
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित पंचवटी हनुमान मंदिर एवं शिवालय परिसर में 'श्री बागेश्वर धाम सुंदरकांडमंडल केंद्रीय समिति' की प्रांतीय इकाई 'श्री बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल, लखनऊ द्वारा एक भव्य धार्मिकअनुष्ठान एवं विशेष सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल में आयोजित इसकार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री रामचरितमानस के सुंदरकांड का संगीतमय प्रस्तुति रही। जिसमें पूरा वातावरण'जय श्रीराम' और 'बागेश्वर धाम की जय' के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। सुंदरकांड पाठ के उपरांत आयोजितधर्म सभा में आचार्य अंगद त्रिपाठी जी महाराज ने अपने ओजस्वी विचार व्यक्त किए।
आचार्य अंगद त्रिपाठी जी महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म की रक्षा औरसमाज को संगठित करने के लिए हर हिंदू का एकजुट होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा किसनातन की एकता ही देश की वास्तविक शक्ति है और हिंदू राष्ट्र की स्थापना केवल एक संकल्प नहीं, बल्किसांस्कृतिक पुनर्जागरण का मार्ग है। आचार्य जी ने बागेश्वर धाम के संकल्पों से जुड़कर समाज सेवा और धर्म प्रचारके कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंडल की ओर से एक विशेष सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें सैकड़ोंनए श्रद्धालुओं ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। आयोजनसमिति ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी मूल संस्कृति, नैतिक मूल्यों और धार्मिकग्रंथों से जोड़ना है।
कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं मार्गदर्शन श्री 108 महामंडलेश्वर कौशल किशोर दास जी महाराज के पावनसानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों में सुंदरलाल रैकवार, ओम प्रकाश तिवारी, धीरज शर्मा एवं पवन पाण्डेय की विशेष उपस्थिति रही।
आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में घनश्याम मौर्य, सुदामा मिश्रा, दुर्गेश तिवारी, गरिमा मौर्या, अजय सिंह, गणेश दुबे, सैन सिंह यादव, योगेंद्र सिंह यादव, हरि मोहन शुक्ला, धीरेंद्र गुप्तातथा भवानी शंकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित सभी भक्तों एवं श्रद्धालुओं केबीच प्रसाद का वितरण किया गया।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

गणेश चतुर्थी पर आज बना अद्भुत संयोग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

शिव लोकमंगल के देवता, नकारात्मक शक्तियों को दूर कर कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं : सीएम योगी

बीबीडी में गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष, अनूप जलोटा और मालिनी अवस्थी बांधेंगी सुरों का समां

गणेश चतुर्थी पर ऐसे करें गणपति की उपासना, जानें मूर्ति स्थापना से विसर्जन तक की विधि
टॉप रीड्स

करीब दो दर्जन मुकदमों में वांछित सहारा इंडिया के डायरेक्टर संजय अरोड़ा का हार्ट अटैक से निधन

बलिया में बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

15 दिन पुराने विवाद में फिर भिड़े दो पक्ष, बांस के प्रहार से घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बीबीडी परिसर में चार दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारम्भ, साधो बैंड के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

फटे टायर के साथ फॉर्च्यूनर लेकर भागा युवक, कार में बेहोश मिली युवती, चिनहट में मचा हड़कंप

भारतीय ज्ञान परंपरा स्वामी विवेकानंद और डॉ मोहन भागवत की समदृष्टि

नियुक्तियों में पारदर्शिता नहीं तो संस्थान की साख पर संकट, सीएम योगी ने दी नसीहत



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).