OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगरीय निकायों में पुराने गृहकर, जलकर और सीवरकर बकायों के निस्तारण के लिए संचालित एकमुश्त समाधान योजना (OTS) के तहत अब तक 1,00,006 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विभाग के अनुसार इनमें से 65,457 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि 32,737 आवेदन प्रक्रिया में हैं।
40.85 करोड़ की वसूली, 67.33 करोड़ की राहत
प्रदेश के 762 नगरीय निकायों में चल रही योजना के तहत अब तक ₹176.61 करोड़ की मांग के मुकाबले ₹40.85 करोड़ की वसूली की गई है। वहीं पात्र करदाताओं को ₹67.33 करोड़ की राहत दिए जाने की जानकारी दी गई है। योजना में 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतें शामिल हैं।
आवासीय संपत्तियों के सबसे ज्यादा आवेदन
प्राप्त आवेदनों में आवासीय संपत्तियों की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। विभाग के अनुसार 80,465 आवेदन यानी करीब 80.5 प्रतिशत आवासीय संपत्तियों से संबंधित हैं। इसके अलावा 11,158 आवेदन व्यावसायिक और 8,382 आवेदन अन्य श्रेणी की संपत्तियों से जुड़े हैं।
पात्र लाभार्थियों को मिली राहत के आधार पर औसतन करीब ₹10,286 प्रति लाभार्थी राहत मिलने की जानकारी दी गई है।
तीन किस्तों में भुगतान की सुविधा
OTS के तहत बकाया राशि के भुगतान के लिए अधिकतम तीन किस्तों में भुगतान की सुविधा भी दी गई है। योजना 15 अगस्त 2026 से लागू है और 15 दिसंबर 2026 तक इसका लाभ लिया जा सकता है।
करदाताओं की सहायता के लिए विभिन्न नगरीय निकायों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध राहत की जानकारी देने के साथ आवेदन में सहयोग किया जा रहा है।
नगर विकास विभाग ने पात्र करदाताओं से योजना की निर्धारित अवधि में लंबित गृहकर, जलकर और सीवरकर का नियमानुसार निस्तारण कराने की अपील की है। विभाग के अनुसार योजना का उद्देश्य पुराने बकायों के निस्तारण के साथ नगरीय निकायों के राजस्व को मजबूत करना है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

गांधी जयंती पर अपर्णा यादव ने थामी स्वच्छता की कमान, गांधी प्रतिमा और चबूतरे की खुद की सफाई

वाराणसी मंडल में स्वच्छता ही सेवा-2026 का समापन

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी
टॉप रीड्स

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).