Tue, Oct 6
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद आज। भगवामय हुआ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान। आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी धर्म संसद। कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पर भव्य मंदिर बनाने के प्रस्ताव को रखा जाएगा आज धर्म संसद में।★ फार्मा कंपनी मैनकाइंड ने कैप्‍टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम करते हुए एक करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि आप हमारे समय के असली हीरो हैं। कंपनी ने कहा, ‘आपने पूरी दुनिया के सामने जिस साहस, शौर्य और जिम्‍मेदारी का परिचय दिया है, उसे देखते हुए एक भारतीय के तौर पर हमें अत्‍यंत गर्व हो रहा है। यही वजह है कि मैनकाइंड फार्मा ने आपको और आपके परिवार को एक करोड़ रुपये का योगदान करने का फैसला लिया है।’।★ मथुरा के बरसाना से बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस के सादाबाद से लापता 16 वर्षीय अनुज चौधरी को पुलिस ने बरसाना के एक आश्रम से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा लेने के बाद अनुज लापता हो गया था। बेटे की तलाश में परिजनों ने वृंदावन पहुंचकर केली कुंज आश्रम के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर अनुज वहां से निकलकर बरसाना के लाडली दास आश्रम पहुंच गया और वहीं शरण ली। सूचना के बाद सादाबाद थाना पुलिस बरसाना पहुंची और किशोर को अपने साथ लेकर हाथरस के लिए रवाना हो गई। मामले में बरसाना थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मीडिया को घटनाक्रम से दूर रखा। फिलहाल किशोर के सकुशल मिलने से परिवार को बड़ी राहत मिली है।★ मौसम विभाग ने कल यानी 5 अक्तूबर से देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि केरल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज 5 से 7 अक्टूबर के बीच रह सकता है। आईएमडी का यह भी कहना है कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।★ वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा देने और दर्शन देने पर रोक लगा दी है। दर्शन करने आ रहे लोग निराश होकर वापस लौट रहे हैं। वृंदावनवास कर रहे दीक्षा पा चुके शिष्यों के ड्रेस कोड भी बदले हैं। अब शिष्य पीले और सफेद रंग की पहनावा न पहनकर आमजन जैसे वस्त्रों में रहेंगे। सिर्फ साधक और संत के निजी सेवक ही सफेद और पीले रंग के कपड़ों में रहेंगे।★ लखनऊ। दिवाली से पहले राज्य कर्मियों को मिलेगा बोनस और डीए का तोहफा। योगी सरकार कर रही राज्य कर्मियों को बढ़ा हुआ डीए और बोनस देने की तैयारी। दिवाली से पहले 3400 से 7000 रुपए तक के बोनस का हो सकता है ऐलान। सरकारी कर्मियों और पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत देने की भी हो रही तैयारी। जुलाई से लागू होगी बढ़ोतरी। राज्य के 2.70 लाख कर्मचारियों को बढ़ा हुआ मानदेय देने की भी तैयारी। श्रेणी एक के कर्मचारियों को 40,000 रुपए, श्रेणी 2 के कर्मचारियों को 25,000 रुपए, श्रेणी 3 के आउटसोर्स कर्मचारियों को 22,000 रुपए और श्रेणी 4 के कर्मचारियों को 20,000 रुपया मिलेगा। अक्टूबर का बढ़ा वेतन नवंबर में दिया जाएगा।★ लखनऊ। बीजेपी आज कर सकती है यूपी से राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान। यूपी बीजेपी के राज्य कोर ग्रुप से भेजे गए पैनल के आधार पर होगा फैसला। 8 राज्यसभा सीटों के लिए नाम तय किए जाने की चर्चा। सामाजिक समीकरण साधने पर बीजेपी का फोकस। OBC, दलित और सवर्ण चेहरों के बीच संतुलन बनाने की तैयारी। पूर्वी यूपी, पश्चिमी यूपी और मध्य यूपी यानी अवध क्षेत्र का भी रखा गया ध्यान। अंतिम सूची पर केंद्रीय नेतृत्व की मुहर का इंतजार, नामों को लेकर सस्पेंस बरकरार।★ लखनऊ। यूपी में सपा ने किया बड़ा खेल। स्नातक MLC प्रत्याशी का किया बदलाव। भाजपा के बागी डॉ० संजयन त्रिपाठी को बनाया प्रत्याशी। गोरखपुर फैजाबाद से कमलेश यादव को सपा ने बनाया था प्रत्याशी। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने की घोषणा। अखिलेश यादव ने भाजपा के बागी डॉ० संजयन को सपा में ज्वाइन कराया। आगरा से भी सपा ने अपना प्रत्याशी बदला।★ क्रिकेट विश्व कप 2027 का कार्यक्रम घोषित। 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 14 टीमों के बीच मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट में कुल 57 मैच खेले जाएंगे, नया प्रारूप लागू होगा जिसमें पहले चरण के बाद 12 टीमें दो ग्रुप में बंटेंगी, दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन-तीन टीमें और चौथे स्थान वाली टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम सुपर-7 में पहुंचेगी। सुपर-7 की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी, फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में होगा। भारत ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम के साथ है। भारत-पाकिस्तान मुकाबला 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग में होगा।★ दिल्ली। जंतर मंतर की तरफ प्रदर्शनकारी बनाम पुलिस प्रशासन की स्थिति अभी बरकरार है। सीईसी के इस्तीफे की मांग के नारे और प्रदर्शन जारी है।★ विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद आज। भगवामय हुआ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान। आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी धर्म संसद। कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पर भव्य मंदिर बनाने के प्रस्ताव को रखा जाएगा आज धर्म संसद में।★ फार्मा कंपनी मैनकाइंड ने कैप्‍टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम करते हुए एक करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि आप हमारे समय के असली हीरो हैं। कंपनी ने कहा, ‘आपने पूरी दुनिया के सामने जिस साहस, शौर्य और जिम्‍मेदारी का परिचय दिया है, उसे देखते हुए एक भारतीय के तौर पर हमें अत्‍यंत गर्व हो रहा है। यही वजह है कि मैनकाइंड फार्मा ने आपको और आपके परिवार को एक करोड़ रुपये का योगदान करने का फैसला लिया है।’।★ मथुरा के बरसाना से बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस के सादाबाद से लापता 16 वर्षीय अनुज चौधरी को पुलिस ने बरसाना के एक आश्रम से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा लेने के बाद अनुज लापता हो गया था। बेटे की तलाश में परिजनों ने वृंदावन पहुंचकर केली कुंज आश्रम के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर अनुज वहां से निकलकर बरसाना के लाडली दास आश्रम पहुंच गया और वहीं शरण ली। सूचना के बाद सादाबाद थाना पुलिस बरसाना पहुंची और किशोर को अपने साथ लेकर हाथरस के लिए रवाना हो गई। मामले में बरसाना थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मीडिया को घटनाक्रम से दूर रखा। फिलहाल किशोर के सकुशल मिलने से परिवार को बड़ी राहत मिली है।★ मौसम विभाग ने कल यानी 5 अक्तूबर से देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि केरल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज 5 से 7 अक्टूबर के बीच रह सकता है। आईएमडी का यह भी कहना है कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।★ वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा देने और दर्शन देने पर रोक लगा दी है। दर्शन करने आ रहे लोग निराश होकर वापस लौट रहे हैं। वृंदावनवास कर रहे दीक्षा पा चुके शिष्यों के ड्रेस कोड भी बदले हैं। अब शिष्य पीले और सफेद रंग की पहनावा न पहनकर आमजन जैसे वस्त्रों में रहेंगे। सिर्फ साधक और संत के निजी सेवक ही सफेद और पीले रंग के कपड़ों में रहेंगे।★ लखनऊ। दिवाली से पहले राज्य कर्मियों को मिलेगा बोनस और डीए का तोहफा। योगी सरकार कर रही राज्य कर्मियों को बढ़ा हुआ डीए और बोनस देने की तैयारी। दिवाली से पहले 3400 से 7000 रुपए तक के बोनस का हो सकता है ऐलान। सरकारी कर्मियों और पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत देने की भी हो रही तैयारी। जुलाई से लागू होगी बढ़ोतरी। राज्य के 2.70 लाख कर्मचारियों को बढ़ा हुआ मानदेय देने की भी तैयारी। श्रेणी एक के कर्मचारियों को 40,000 रुपए, श्रेणी 2 के कर्मचारियों को 25,000 रुपए, श्रेणी 3 के आउटसोर्स कर्मचारियों को 22,000 रुपए और श्रेणी 4 के कर्मचारियों को 20,000 रुपया मिलेगा। अक्टूबर का बढ़ा वेतन नवंबर में दिया जाएगा।★ लखनऊ। बीजेपी आज कर सकती है यूपी से राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान। यूपी बीजेपी के राज्य कोर ग्रुप से भेजे गए पैनल के आधार पर होगा फैसला। 8 राज्यसभा सीटों के लिए नाम तय किए जाने की चर्चा। सामाजिक समीकरण साधने पर बीजेपी का फोकस। OBC, दलित और सवर्ण चेहरों के बीच संतुलन बनाने की तैयारी। पूर्वी यूपी, पश्चिमी यूपी और मध्य यूपी यानी अवध क्षेत्र का भी रखा गया ध्यान। अंतिम सूची पर केंद्रीय नेतृत्व की मुहर का इंतजार, नामों को लेकर सस्पेंस बरकरार।★ लखनऊ। यूपी में सपा ने किया बड़ा खेल। स्नातक MLC प्रत्याशी का किया बदलाव। भाजपा के बागी डॉ० संजयन त्रिपाठी को बनाया प्रत्याशी। गोरखपुर फैजाबाद से कमलेश यादव को सपा ने बनाया था प्रत्याशी। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने की घोषणा। अखिलेश यादव ने भाजपा के बागी डॉ० संजयन को सपा में ज्वाइन कराया। आगरा से भी सपा ने अपना प्रत्याशी बदला।★ क्रिकेट विश्व कप 2027 का कार्यक्रम घोषित। 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 14 टीमों के बीच मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट में कुल 57 मैच खेले जाएंगे, नया प्रारूप लागू होगा जिसमें पहले चरण के बाद 12 टीमें दो ग्रुप में बंटेंगी, दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन-तीन टीमें और चौथे स्थान वाली टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम सुपर-7 में पहुंचेगी। सुपर-7 की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी, फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में होगा। भारत ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम के साथ है। भारत-पाकिस्तान मुकाबला 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग में होगा।★ दिल्ली। जंतर मंतर की तरफ प्रदर्शनकारी बनाम पुलिस प्रशासन की स्थिति अभी बरकरार है। सीईसी के इस्तीफे की मांग के नारे और प्रदर्शन जारी है।

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Santosh Kumar Singh·02 Oct 2026 08:04 PM (IST)
0
गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

लखनऊ। अधिवक्ता जन सेवा समिति की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। मटियारी देवा रोड स्थित समिति कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से देश की आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी। उनका जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य के मार्ग पर डटे रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज में आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव कायम करने के लिए प्रासंगिक हैं। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन का आधार बनाया। उन्होंने देश के कठिन दौर में नेतृत्व करते हुए किसानों और जवानों के महत्व को रेखांकित किया। वक्ता ने कहा कि दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन किया जाना चाहिए।

समिति की संरक्षक एडवोकेट सुशेन्द्र सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को हथियार बनाकर देश को स्वतंत्रता के रास्ते पर आगे बढ़ाया, जबकि शास्त्री जी ने सादगी और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ देश का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को इन दोनों महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। युवाओं को उनके संघर्ष और त्याग से परिचित कराकर राष्ट्रहित और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज भी न्याय और जनसेवा के माध्यम से समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की आवाज को मजबूती देने का काम करता है।

इस अवसर पर समिति की ओर से क्षेत्र के दो वरिष्ठ पत्रकारों संतोष कुमार सिंह व राकेश वर्मा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान देती है।

इस अवसर पर समिति के महासचिव एडवोकेट सुभाष चंद्र, कोषाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र, एडवोकेट अजीत कुमार, एडवोकेट राकेश कुमार, एडवोकेट जीवन यादव, एडवोकेट जितेन्द्र यादव, शैलेन्द्र यादव, एडवोकेट केके सिंह, एडवोकेट गौरव द्विवेदी, एडवोकेट शिव कुमार यादव, एडवोकेट आराधना शुक्ला, एडवोकेट माता प्रसाद चतुर्वेदी, एडवोकेट गौरव द्विवेदी, एडवोकेट नेहा मिश्रा, एडवोकेट अरविन्द शुक्ला, एडवोकेट आशीष कुमार यादव, एडवोकेट मुलायम सिंह, एडवोकेट संदीप कुमार यादव, एडवोकेट शिवकुमार यादव, एडवोकेट अमरदीप यादव, एडवोकेट कमल किशोर यादव, एडवोकेट शानु सिंह लल्ला सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Santosh Kumar Singh

श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

03 Oct 2026

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

03 Oct 2026

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

04 Oct 2026

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

04 Oct 2026

बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां

05 Oct 2026

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

02 Oct 2026

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

02 Oct 2026

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

05 Oct 2026

दिमाग की गुत्थियां सुलझाने वाले शोध को नोबेल, डीसरोथ-हेगेमैन-नागेल को चिकित्सा विज्ञान का पुरस्कार