नवरात्र-दुर्गा पूजा को लेकर नगर निगम अलर्ट, विसर्जन कुंड और जलभराव क्षेत्रों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

वाराणसी। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को देखते हुए वाराणसी नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दुर्गा प्रतिमाओं के सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल विसर्जन के लिए अस्थायी सरोवर और विसर्जन कुंड चिह्नित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर तैयारियों और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया।
विसर्जन कुंड के काम में तेजी के निर्देश
नगर आयुक्त ने जलकल परिसर में तैयार किए जा रहे विसर्जन कुंड का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कुंड से जुड़े शेष कार्यों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि दुर्गा पूजा के दौरान प्रतिमा विसर्जन में लोगों को परेशानी न हो।
इसके साथ ही उन्होंने शंकुलधारा पोखरा के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति भी देखी। जलकल परिसर में निर्माणाधीन कम्युनिटी और थीम पार्क का भी निरीक्षण किया गया।
जलभराव वाले इलाकों का लिया जायजा
नगर आयुक्त ने वार्ड संख्या 33 के करौंदी क्षेत्र स्थित महामना पुरी कॉलोनी में जलजमाव की स्थिति देखी। इसके बाद भिखारीपुर से अखरी बाईपास तक मुख्य मार्ग और कंदवा क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया।
अतिरिक्त पंप लगाने के निर्देश
जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत पहुंचाने के लिए नगर आयुक्त ने अधिकारियों को जल निकासी के लिए अतिरिक्त पंप लगाने और पंपों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

रामनगर रामलीला की तैयारियों को लेकर नगर निगम सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

श्राद्ध पक्ष में होगा पांच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ, स्वामी कौशिक चैतन्य करेंगे ‘अक्षर ब्रह्म योग’ की व्याख्या

तेज बारिश के बीच ‘मनौतियों के राजा’ को नम आंखों से विदाई, भू-विसर्जन के साथ गणेशोत्सव संपन्न

गणपति बप्पा को लगा छप्पन भोग
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

यूपी पुलिस को मिले 87 नए इंटरसेप्टर वाहन, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी; हादसों पर लगेगी लगाम



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).