क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

दिल्ली। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 के कार्यक्रम का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाला यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक खेला जाएगा। 14 टीमों के इस विश्व कप में कुल 57 मुकाबले होंगे और टूर्नामेंट को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। विश्व कप का फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।
भारत-पाकिस्तान मुकाबला 10 अक्टूबर को
विश्व कप के सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होगी। भारत को ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर-ए के साथ रखा गया है। वहीं ग्रुप-बी में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और क्वालीफायर-बी की टीम होगी।

भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। इसके बाद 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से मुकाबला होगा। भारत ग्रुप चरण में अफगानिस्तान, क्वालीफायर-ए और जिम्बाब्वे से भी भिड़ेगा।
नए प्रारूप में तीन चरणों में होगा टूर्नामेंट
2027 विश्व कप का प्रारूप पिछले संस्करणों से अलग होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत सुपर सीरीज से होगी, जिसमें क्वालीफायर से आने वाली तीन टीमें राउंड-रॉबिन आधार पर खेलेंगी। इन तीन टीमों में से शीर्ष पर रहने वाली टीम मुख्य ग्रुप चरण में जगह बनाएगी। सुपर सीरीज के मुकाबले 2, 4 और 6 अक्टूबर को नामीबिया के विंडहोक में होंगे।
इसके बाद 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। प्रत्येक ग्रुप में छह टीमें होंगी और हर टीम अपने ग्रुप की अन्य टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेगी। इस चरण में कुल 30 मैच होंगे। दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन-तीन टीमें अगले चरण में पहुंचेंगी। इसके अलावा दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को भी अगले चरण में जगह मिलेगी। इस तरह कुल सात टीमें सुपर-7 में पहुंचेंगी।

सुपर-7 में 21 मुकाबले, फिर सेमीफाइनल
सुपर-7 चरण में सातों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी, जिससे कुल 21 मैच खेले जाएंगे। इस चरण में किसी टीम के ग्रुप चरण के अंक आगे नहीं ले जाए जाएंगे। सुपर-7 में शीर्ष चार स्थान हासिल करने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर को केपटाउन और दूसरा सेमीफाइनल 18 नवंबर को सेंचुरियन में खेला जाएगा। इसके बाद खिताबी मुकाबला 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में होगा। जरूरत पड़ने पर फाइनल के लिए 22 नवंबर को रिजर्व डे भी रखा गया है।
12 शहरों में होंगे मुकाबले
विश्व कप के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के कुल 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका में आठ, जिम्बाब्वे में तीन और नामीबिया में एक वेन्यू होगा। यह विश्व कप 2003 के बाद पहली बार अफ्रीका में आयोजित होने वाला पुरुष क्रिकेट विश्व कप होगा।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा को पीएम मोदी ने दी बधाई

बलिया की जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज नगरा का दबदबा, 12 खिलाड़ियों का मंडलीय टीम के लिए चयन

सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 62 लाख की लागत से अत्याधुनिक जिम का लोकार्पण

खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

यूपी पुलिस को मिले 87 नए इंटरसेप्टर वाहन, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी; हादसों पर लगेगी लगाम



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).