Tue, Nov 24
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ Nvidia की 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल। रिलायंस, एयरटेल, HDFC बैंक जैसी भारत की दस बड़ी कंपनियों का जितना मार्केट कैप है लगभग उतना Nvidia ने एक दिन में जोड़ लिया। Nvidia के शेयरों की क़ीमत में कल 31% का उछाल आया है, जेनसन हुआंग फिर से CEO बनने से बाज़ार खुश हुआ. Nvidia के शेयरों की क़ीमत यानी मार्केट कैप एक दिन में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ Nvidia की 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल। रिलायंस, एयरटेल, HDFC बैंक जैसी भारत की दस बड़ी कंपनियों का जितना मार्केट कैप है लगभग उतना Nvidia ने एक दिन में जोड़ लिया। Nvidia के शेयरों की क़ीमत में कल 31% का उछाल आया है, जेनसन हुआंग फिर से CEO बनने से बाज़ार खुश हुआ. Nvidia के शेयरों की क़ीमत यानी मार्केट कैप एक दिन में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।

वाराणसी में राष्ट्रीय सेस्टोबॉल चैंपियनशिप का समापन, यूपी और चंडीगढ़ ने फेडरेशन कप जीता; जूनियर में तमिलनाडु-छत्तीसगढ़ का दबदबा

By Ashutosh Kumar Sharma·03 Nov 2026 09:59 PM (IST)
0
वाराणसी में राष्ट्रीय सेस्टोबॉल चैंपियनशिप का समापन, यूपी और चंडीगढ़ ने फेडरेशन कप जीता; जूनियर में तमिलनाडु-छत्तीसगढ़ का दबदबा

वाराणसी। काशी में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेस्टोबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। नेवादा, जाल्हूपुर स्थित सेंट के.सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में 1 से 3 नवंबर तक हुई 7वीं जूनियर राष्ट्रीय एवं 6वीं फेडरेशन कप सेस्टोबॉल चैंपियनशिप में देश के अलग-अलग हिस्सों से आईं 62 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबलों के बाद फेडरेशन कप के पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश और महिला वर्ग में चंडीगढ़ ने खिताब अपने नाम किया। वहीं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बालक वर्ग का खिताब तमिलनाडु और बालिका वर्ग का खिताब छत्तीसगढ़ के खाते में गया।

तीन दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन के साथ अपनी टीमों को बेहतर स्थान दिलाने की कोशिश की। प्रतियोगिता में खेल कौशल के साथ अनुशासन और टीमवर्क भी देखने को मिला।

फेडरेशन कप में यूपी और चंडीगढ़ ने मारी बाजी

6वीं फेडरेशन कप के पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। पंजाब दूसरे और गोवा तीसरे स्थान पर रहा, जबकि बिहार को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

महिला वर्ग में चंडीगढ़ ने शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस वर्ग में पंजाब दूसरे और झारखंड तीसरे स्थान पर रहा। बिहार को यहां भी संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

जूनियर वर्ग में तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ रहे अव्वल

7वीं जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के बालक वर्ग में तमिलनाडु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमाचल प्रदेश को दूसरा और मेजबान उत्तर प्रदेश को तीसरा स्थान मिला। असम को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ की टीम ने शीर्ष स्थान हासिल किया। कर्नाटक दूसरे और एनसीआर तीसरे स्थान पर रहा, जबकि विदर्भ को संयुक्त विजेता का स्थान मिला।

डॉ. अत्रि भारद्वाज की मौजूदगी ने बढ़ाई समारोह की गरिमा

समापन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, स्तंभकार, गीतकार, कवि और कार्टूनिस्ट डॉ. अत्रि भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रहे डॉ. भारद्वाज काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री और वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता संस्थान में अतिथि प्रवक्ता के रूप में भी योगदान दिया है। समारोह में उनकी उपस्थिति को आयोजकों ने महत्वपूर्ण बताया।

राष्ट्रीय मंच पर खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

इस प्रतियोगिता का मकसद सेस्टोबॉल को देश के विभिन्न राज्यों में बढ़ावा देना और उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देना रहा। 62 टीमों की भागीदारी ने प्रतियोगिता को व्यापक स्वरूप दिया। अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ियों को एक मंच पर प्रतिस्पर्धा करने और अनुभव साझा करने का मौका मिला।

आयोजकों ने प्रतिभागियों का जताया आभार

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर वाराणसी सेस्टोबॉल एसोसिएशन और सेंट के.सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल ने खिलाड़ियों, टीम प्रबंधकों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, खेल पदाधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

सेंट्रल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव आकिब महमूद ने सभी विजेता और प्रतिभागी टीमों को बधाई दी। उन्होंने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar Sharma

मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

23 Nov 2026

'आजम खान का सफेद कुर्ता खून से सना है...', संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर दंगे पर खोला मोर्चा, बोले- एनकाउंटर से डरना चाहिए

23 Nov 2026

सीएम योगी को मौलाना जर्जिश ने बताया 'लाशों का सौदागर', बोले- अंदर से गुंडे हैं; पूर्णिया की तकरीर से यूपी में सियासी हलचल

22 Nov 2026

विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, आउटसोर्सिंग कर्मियों को बढ़ा हुआ मानदेय समय पर मिले: मुख्यमंत्री योगी

23 Nov 2026

आजम खान के 'बिरयानी' वाले तंज का ओवैसी की पार्टी ने बिरयानी से दिया जवाब! इटावा में 500 लोगों को खिलाई हैदराबादी बिरयानी, 2027 की सियासत में नया स्वाद

22 Nov 2026

डिग्री दीवार पर सजेगी, पहचान हुनर से बनेगी! राजनाथ सिंह ने युवाओं को बताया सफलता का फॉर्मूला

22 Nov 2026

बाबा रामदेव के बयान पर सपा नेता हाजी फजलुर्रहमान की प्रतिक्रिया, बोले- उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए

23 Nov 2026

अखिलेश यादव पर फिर 'डिजिटल स्ट्राइक'? फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने के दावे से मचा सियासी हलचल, मेटा पर पहले ही साध चुके हैं निशाना

24 Nov 2026

अखिलेश की सियासी चाय में राजभर ने डाल दी ‘शिवपाल वाली शक्कर’! बोले- चच्चू के 45 विधायक कभी भी पलट सकते हैं खेल!