यूपी ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन का तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ

लखनऊ। यू पी ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन के तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप एवं टीम सिलेक्शन शिविर का शुभारंभ, मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान एमएलसी द्वारा मोती महल मैदान में, किया गया। सभा की अध्यक्षता दिवाकर राय, अध्यक्ष यू पी ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर हरि किशोर तिवारी, प्रांतीय अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद विशिष्ट अतिथि के रूप में, एसपी मिश्रा जी पूर्व अध्यक्ष तथा एच एन मिश्रा जी वर्तमान अध्यक्ष उ प्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, श्रवण कुमार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लोनिवि, बलवंत प्रसाद, महासचिव तथा विजय कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष वार्डे, डी पी सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं डा. ए डब्लू सिद्दीकी सचिव सहित उ प्र ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारीयों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
2024 में यू पी ब्लाइंड फुटबॉल ऐसोसिएशन की स्थापना के बाद, मोबिलिटी इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से, तीसरी बार ट्रेनिंग कैंप का आयोजन हो रहा है। यू पी ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन के बच्चों ने अभी जापान में संपन्न पैरा ओलंपिक एसीयाड में, देश का प्रतिनिधित्व किया है तथा अपने नैसर्गिक खेल से अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है तथा इस कैंप में भी सहभागिता कर रहे हैं। शिविर में पवन सिंह एमएलसी जी ने, अपने संबोधन द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा हर स्तर पर सहयोग एवं उ प्र ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन के साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया।
सभा का संचालन एवं एसोसिएशन के इतिहास एवं गतिविधियों की जानकारी, डा. ए डब्लू सिद्दीकी सचिव द्वारा दिया गया तथा बच्चों के खेलकूद की बारीकियों, संघर्ष एवं धैर्य की सराहना करते हुए, दिवाकर राय अध्यक्ष उ प्र ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा समापन किया गया। इससे पहले आज सुबह में, संघ भवन में बच्चों को उनकी जर्सी वितरित की गई। ट्रेनिंग कैंप अगले दो दिनों तक चलेगा।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

IPL से धोनी का आखिरी सलाम! अब बल्ले से नहीं, दिमाग से CSK को जिताने की होगी जिम्मेदारी; मिली नई भूमिका

ऑटो चलाकर परिवार पालते हैं पिता, गांव ने चंदा जुटाकर बेटी को भेजा जर्मनी; जौनपुर की रोली ने भी विदेश में लहराया तिरंगा

क्रिकेट की वैश्विक पिच पर फिर चला जय शाह का सिक्का, ICC चेयरमैन की कुर्सी पर दूसरी पारी; निर्विरोध मिला दो साल का कार्यकाल

क्रिकेट के दो बड़े महाकुंभ भारत के नाम! 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2031 विश्व कप में बांग्लादेश के साथ करेगा मेजबान
टॉप रीड्स

पहले यज्ञ में राक्षस-दैत्य डालते थे हड्डियां, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट से होता है विरोध: धीरेंद्र शास्त्री का बयान चर्चा में

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

2027 चुनाव से पहले योगी सरकार की बड़ी तैयारी, विकास योजनाओं के लिए खुलेगा अतिरिक्त बजट

मलप हरसेनपुर में छठ पूजा की धूम, अजय मिश्रा ने कराया कंबल वितरण

‘दलित सम्मेलन में अहिरों का जमावड़ा, फिर भी नहीं जुटी भीड़’, राजभर ने सपा पर साधा निशाना

जयंती पर याद आए सौरभ सिंह, 10 बेटियों को मिली साइकिल तो 1000 बुजुर्गों तक पहुंची मदद; मंत्री दयालु बोले- यही सच्ची श्रद्धांजलि



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).